- लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल में वेज थाली में मांस और हड्डी का टुकड़ा मिलने से विवाद
- हेमन्त कुमार सिंह और उनके 14 साथियों ने हड्डी मिलने पर अपनी धार्मिक भावनाओं की चोट पहुंचने की बात कही
- गोमतीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के फूड वैली हाउस ऑफ रॉयल्स में वेज थाली में हड्डी का टुकड़ा निकलने से हंगामा मच गया. शनिवार रात कुछ लोग खाना खाने पहुंचे थे. सभी ने अलग-अलग वेज आइटम ऑर्डर किए. ऑर्डर आने के बाद खाना शुरू किया तो उसमें हड्डी का एक टुकड़ा निकल आया, जिसके बाद ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया.
क्या है पूरा मामला?
प्रयागराज के रहने वाले हेमन्त कुमार सिंह ने बताया कि वो अपने 14 साथियों के साथ शुक्रवार रात करीब 9 बजे फूड वैली स्थित हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे. सभी ने डीलक्स वेज सहित अन्य शुद्ध शाकाहारी खाना ऑर्डर दिया था. कुछ देर बाद खाना सर्व कर दिया गया. सबने खाना शुरू किया तो थाली में मांस और हड्डी का टुकड़ा मिला जिसे देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं. जब शिकायत को तो दुकान की तरफ से सही जवाब भी नहीं मिला.
यह भी पढ़ें- अलीगढ़: ड्यूटी जाते ही प्रेमी से मिलने होटल पहुंची पत्नी, पुलिस के साथ आ धमका पति और खुल गई सारी पोल
पीड़ितों ने थाने में की शिकायत
मामले में पीड़ितों का कहना है कि इस घटना से उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है और यह ग्राहकों के साथ छल व गंभीर लापरवाही का मामला भी है जिसकी शिकायत करने पर रेस्टोरेंट कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया. इसके बाद गोमतीनगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. उन्होंने मांस व हड्डी का मिला टुकड़ा साक्ष्य के रूप में भी सौंप दिया है. मामले में गोमतीनगर SHO का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.
काफी देर तक होता रहा हंगामा
घटना के बाद रेस्टोरेंट में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. शोर शराबा होता देख कई वहां परिवार के साथ आए लोग देखने लगे.इस दौरान जो लोग खाना खा रहे थे वो भी अपना खाना चेक करने लगे. काफी समझाने के बाद महौल शांत हुआ. इसके बाद गोमतीनगर थाने में शिकायत की.
यह भी पढ़ें- संभल: मामी से निकाह करना चाहता था भांजा, बच्चों के सामने ही पत्नी को बेहरमी से मार डाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं