यूपी के मुरादाबाद के भोगपुर मिथोनी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या द्वारा कथित तौर पर पिटाई किए जाने से तीसरी कक्षा की एक छात्रा की एक आंख की रोशनी चली गयी. सूत्रों के अनुसार, पीड़ित छात्रा हिमांशी को मंगलवार को उसके शिक्षक ने पीटा था. इस दौरान उसकी आंख में गंभीर चोट आई है और वह एक आंख से देख नहीं पा रही है.
पूरा मामला समझिए
मुरादाबाद में बेसिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका पर एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. दावा है कि छात्रा की पिटाई की वजह से छात्रा की आंख में चोट लगी और धीरे-धीरे उसकी आंख की रोशनी चली गई. छात्रा की मां का आरोप है कि जब वो अपनी बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचीं तो स्कूल प्रिंसिपल ने उनके साथ भी मारपीट की. छात्रा की मां ने मामले में डीएम-एसएसपी से शिकायत की है. घटना मुरादाबाद के बेसिक शिक्षा विभाग के भोगपुर मिठौनी प्राथमिक स्कूल की है. मामला सामने आने के बाद प्रिंसिपल ने सफाई दी है कि, छात्रा को उन्होंने नहीं पीटा बल्कि उसकी साथी छात्रा की कोहनी लगने से उसे चोट लगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हिमांशी की मां ज्योति कश्यप ने स्कूल की प्रधानाचार्या गीता कराल के खिलाफ जिलाधिकारी के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में ज्योति ने दावा किया है कि प्रधानाचार्या द्वारा पीटे जाने की वजह से आईं गंभीर चोटों के कारण उनकी बेटी की एक आंख की रोशनी चली गयी है.
उन्होंने बताया 'चोट तब लगी जब एक सहपाठी बेनजीर अपना काम पूरा कर रही थी और गलती से उसकी कोहनी से हिमांशी के चेहरे पर चोट लग गयी जिससे उसकी आंख में सूजन आ गई.'
कराल का कहना है कि मामला तब और बिगड़ गया जब हिमांशी की मां ज्योति कश्यप उसी दिन स्कूल पहुंचीं और प्रधानाचार्या से चिकित्सा प्रमाण पत्र मांगा. जब उसका अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया, तो उसने कथित तौर पर उन्हें धमकाया.
इस घटना पर मुरादाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अजीत कुमार ने कहा कि अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता की देखरेख में जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा, 'जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं