विज्ञापन

पत्नी के फोन में अपनी फोटो पर लिखा देखा नीला ड्रम और सीमेंट, खौफ में आया पति, तुरंत करा दी प्रेमी से शादी

Bulandshahr news: राजकुमार ने जब अपनी पत्नी का मोबाइल चेक किया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. फोन में पत्नी की उसके प्रेमी के साथ न केवल आपत्तिजनक तस्वीरें थीं, बल्कि राजकुमार की खुद की एक फोटो भी मिली.

  • बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ में राजकुमार ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा किया
  • राजकुमार की पत्नी के मोबाइल में उसकी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें और नीला ड्रम तथा सीमेंट लिखा कैप्शन मिला
  • नीले ड्रम और सीमेंट का कैप्शन देखकर राजकुमार को अपनी हत्या की साजिश का भय सताने लगा था

यूपी के बुलंदशहर से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ खुशी-खुशी विदा कर दिया. लेकिन इस फैसले के पीछे दरियादिली नहीं, बल्कि एक गहरा 'खौफ' था. मोबाइल फोन में अपनी फोटो के साथ 'नीला ड्रम और सीमेंट' लिखा देख पति इतना डर गया कि उसने अपनी जान की सलामती इसी में समझी कि वह पत्नी को उसके रास्ते जाने दे.  

क्या है पूरा मामला?

मामला बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ का है. राजकुमार नाम के व्यक्ति की शादी कुछ समय पहले हुई थी और उनका एक बच्चा भी है. राजकुमार के अनुसार, शादी के बाद से ही उसकी पत्नी अक्सर विवाद करती थी और कई बार घर छोड़कर चली जाती थी. समय बीतने के साथ दोनों के बीच अनबन बढ़ती गई, लेकिन मामला तब गंभीर हो गया जब राजकुमार के हाथ पत्नी का मोबाइल फोन लगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

मोबाइल ने खोला राज: 'नीला ड्रम और सीमेंट' का रहस्य

राजकुमार ने जब अपनी पत्नी का मोबाइल चेक किया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. फोन में पत्नी की उसके प्रेमी के साथ न केवल आपत्तिजनक तस्वीरें थीं, बल्कि राजकुमार की खुद की एक फोटो भी मिली. चौंकाने वाली बात यह थी कि उस फोटो के कैप्शन में "नीला ड्रम और सीमेंट" लिखा हुआ था. 

Latest and Breaking News on NDTV

हाल के दिनों में ऐसी कई आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं जहां हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में सीमेंट भरकर ठिकाने लगाया गया. इसी संदर्भ को देखते हुए पति बुरी तरह डर गया कि कहीं उसकी हत्या की साजिश तो नहीं रची जा रही. पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद को सुलझाने के लिए मामला मीडिएशन सेल (मध्यस्थता केंद्र) पहुंचा था. सुनवाई के दौरान, पत्नी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही. पति राजकुमार ने बिना किसी विरोध के पत्नी को प्रेमी संग जाने की इजाजत दे दी. राजकुमार ने साफ तौर पर कहा कि वह उस 'नीले ड्रम' और 'सीमेंट' वाले कैप्शन से खौफ में है. मीडिएशन सेल में मौजूद अधिकारी और लोग उस वक्त हैरान रह गए जब पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ विदा करने का फैसला सुनाया.

लेखक के बारे में
img
रनवीर सिंह
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Shocking News, Bulandshahr News, Blue Drum Cement Murder Fear
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com