विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2026

महराजगंज BJP कार्यालय में हंगामा: नेताजी का कॉलर पकड़ महिला ने जड़ा तमाचा, चप्पल भी तानी

यूपी के महराजगंज जिले में भाजपा कार्यालय में एक महिला ने सरेआम एक पदाधिकारी की पिटाई कर दी. इस घटनाक्रम ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को हैरान कर दिया. देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया.

महराजगंज BJP कार्यालय में हंगामा: नेताजी का कॉलर पकड़ महिला ने जड़ा तमाचा, चप्पल भी तानी

यूपी के महराजगंज जिले में भाजपा कार्यालय में मनोनीत सभासदों और पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान उस वक्त अफरा तफरी मच गई. जब एक महिला पैसे की लेनदेन की बात को लेकर अचानक भाजपा नेता का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिया और चप्पल लेकर दौड़ पड़ी. कुछ ही देर बाद मामला मारपीट और हंगामे में तब्दील हो गई. हंगामे और अफरा तफरी के बीच करीब एक घंटे तक कार्यक्रम बांधित रहा.

महिला ने नेता को जड़ा तमाचा

यह पूरा मामला नौतनवा कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय का है, जहां पर मनोनीत सभासदों और पदाधिकारियों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम शुरू होने ही वाला था, इसी बीच एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंच गई. उसके बाद सीधे पार्टी के एक पदाधिकारी के पास पहुंच कालर पकड़ खींचने लगी. इतना ही नहीं महिला हंगामा करते हुए पदाधिकारी को चप्पल से पीटने के लिए कोशिश करने लगी.

LIC के पैसे को लेकर विवाद  

हंगामा कर रही महिला ने आरोप लगाया है कि वह एलआईसी के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये संबंधित व्यक्ति को दिए थे, लेकिन वह रकम जमा करने के बजाय हड़प ली गई है. ऐसे में वह काफी समय से पैसे की मांग कर रही थी, लेकिन पैसा वापस नहीं किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि गुस्से में महिला ने पहले पदाधिकारी को थप्पड़ मारा और फिर उसका कॉलर पकड़कर खींचने लगी.

मचा हड़कंप

इस दौरान माहौल पूरी तरह से गरमा गया और मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव में जुट गए. बावजूद इसके महिला और उसके बेटे का गुस्सा शांत नहीं हुआ. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस ने संभाली स्थिति

पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी समीर त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अचानक पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. उन्होंने कहा कि यदि पहले इस मामले की जानकारी होती तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्ष एक ही पार्टी से जुड़े हैं और जल्द ही मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा.

नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दी. मामले में तहरीर मिली है. जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ATM से नहीं निकला कैश पर खाते से कट गए पैसे ! 9 साल बाद बैंक को 10,000 के बदले लौटाने होंगे 3.28 लाख रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharajganj News, UP News, BJP Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com