उत्तर-प्रदेश के राज्य मंत्री मोहसिन रजा (फाइल फोटो)
- हादसे में मंत्री के दाहिने कंधे में चोट आई
- वाहन जानवर से टकराने के कारण फिसलकर सड़क के किनारे आ गया
- धौरहरा से एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद लौट रहे थे मंत्री
लखनऊ:
उत्तर-प्रदेश के राज्य मंत्री मोहसिन रजा और तीन अन्य व्यक्ति सोमवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. इस हादसे में मंत्री के दाहिने कंधे में चोट आई है.
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में बस पलटी, 7 लोगों की मौत, ड्राइवर के नशे में होने का अंदेशा
मंत्री सोमवार को सीतापुर से लखनऊ लौट रहे थे. इसी दौरान उनका वाहन किसी जानवर से टकराने के कारण फिसलकर सड़क के किनारे आ गया. राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना-प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ और हज मामलों के राज्य मंत्री रजा ने बताया, ‘‘हम लोग बाल-बाल बच गये, अल्लाह का शुक्र है कि हम बच गये. यह हादसा सीतापुर में उस समय हुआ जब मैं धौरहरा से एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद लौट रहा था.
उन्होंने बताया कि कोई जानवर अचानक सड़क पर आ गया और मेरी गाड़ी पर कूद पड़ा. इस कारण मेरी गाड़ी फिसलती हुई सड़क किनारे आ लगी. लेकिन किसी को कोई गंभीर चोट नही आई है और सभी सुरक्षित हैं. '
VIDEO: कैमरे में कैद दर्दनाक हादसा : कार ने 5 को रौंदा, बच्ची और मां की मौत
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे रैली में नहीं जाना था, कैबिनेट की दूसरी मंत्री अनुपमा जायसवाल को इस रैली में जाना था. लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम में कुछ परिवर्तन हुआ और मुझे रैली में जाना पड़ा.’’

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
UP Minister, Mohsin Raza, Mohsin Raza Injured, Road Accident