विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

फसल गाड़ियों से रौंदने के बाद बोले योगी के मंत्री- सरकार किसानों को लेकर बेहद संवेदनशील है

दूसरी जगह जल्दी पहुंचने की कोशिश में उनकी गाड़ियों के काफिले ने शॉर्टकट लेने के चक्कर में एक खेत में उगाई गई सरसों की फसल को तबाह कर दिया.

फसल गाड़ियों से रौंदने के बाद बोले योगी के मंत्री- सरकार किसानों को लेकर बेहद संवेदनशील है
किसान को 4 हजार रुपये का मुआवजा देते मंत्री जी
  • किसान की फसल को मंत्री जी के काफिले ने रौंदा
  • मंत्री जी ने दिया 4 हजार रुपये का मुआवजा
  • यह भी कहा- किसानों को लेकर सरकार संवेदनशील
लखनऊ: उत्तर प्रदेश  के जेल मंत्री जय कुमार सिंह द्वारा गाड़ियों के अपने काफिले से एक खेत में उगाई गई पूरी फसल तबाह करने की एवज़ में 4,000 रुपये का मुआवज़ा दिए जाने की ख़बर है. बताया गया है कि मंत्री जय कुमार सिंह एक गोशाला का उद्घाटन करने प्रियरंजनपुर गांव गए थे, और उन्हें जिले में इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेना था. जब यह समारोह खत्म हो गया, तो दूसरी जगह जल्दी पहुंचने की कोशिश में उनकी गाड़ियों के काफिले ने शॉर्टकट लेने के चक्कर में एक खेत में उगाई गई सरसों की फसल को तबाह कर दिया.

विदेशी पर्यटकों को पीटा जा रहा है, एंटी रोमियो स्क्वॉड कहां है : अखिलेश यादव

मंत्री जी की गाड़ियों का काफिला
up minister

देवेंद्र दोहरे नामक इस किसान का कहना है कि उसने खेत में सरसों उगाने के लिए कर्ज़ा लिया था, और तीन बीघा में उगाई उसकी पूरी फसल तबीह हो चुकी है. दोहरे के मुताबिक, फसल उगाने में उसके कुल 8,000 रुपये खर्च हुए. इसके बाद जब मंत्री के साथ मौजूद मीडिया ने उनसे सवाल करने शुरू कर दिए, तब उन्होंने देवेंद्र दोहरे को 4,000 रुपये मुआवज़े के तौर पर पकड़ाए.

वीडियो : ताजमहल देखने के बाद विरोधियों पर सीएम योगी ने साधा निशाना

मंत्री ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, "किसान की फसल को जो भी नुकसान हुआ, उसके लिए हम उसे मुआवज़ा दे चुके हैं... हमारी सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर बेहद संवेदनशील है... मैंने अभी उसे मुआवज़े के तौर पर 4,000 रुपये दिए हैं..."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh (UP)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com