विज्ञापन

नॉन-स्ट्राइकर छोर पर तिलक खड़े थे, अली रजा ने की यह गली-मौहल्ले प्लेयर वाली हरकत, अंपायर ने लिया यह फैसला

दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक ऐसी घटना देखने को मिली, जो गली-मोहल्ले स्तर के खिलाड़ी भी नहीं करते, लेकिन हैरानी की बात रही कि पाक खेमे ने गलती भी नहीं मानी और कप्तान अब्दुल समद अंपायरों से भिड़ गए

नॉन-स्ट्राइकर छोर पर तिलक खड़े थे, अली रजा ने की यह गली-मौहल्ले प्लेयर वाली हरकत, अंपायर ने लिया यह फैसला
पाकिस्तानी खिलाड़ी गलती स्वीकार न करते हुए अंपायरों से ही भिड़ गए
source: X

दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप में रविवार को भारत A और पाकिस्तान A के बीच खेले गए मुकाबले में अनगिनत तनाव के पल देखने को मिले. कई घटनाएं हुई, लेकिन आयुष बडोनी को बोल्ड करने वाले पेसर अली रजा ने कुछ ज्यादा ही चालाकी दिखाने की कोशिश की, तो अंपायर ने उन्हें झट से आईना दिखा दिया. दरअसल अली रजा ने अंपायरों को बिना सूचित किए उसी छोर से गेंद फेंक दी, जहां नॉन-स्ट्राइकर  तिलक वर्मा खड़े थे. इस पर अंपायर ने तुरंत ही इसे डेड-बॉल करार दिया और चेतावनी भी दी. लेकिन हैरानी की बात यह हुई कि गलती और फैसले को स्वीकार करने के बजाय पाकिस्तानी खिलाड़ी तिलक वर्मा और अंपायर के इर्द-गिर्द इकट्ठा हो गए और बहस करने लगे. उसके कप्तान अब्दुल समद ने बहुत देर तक अंपायर इस मुद्दे पर बेवजह बहस की, लेकिन आखिर में उन्हें बात मानने को मजबूर होना पड़ा. बहरहाल, आप जानिए कि जब कोई गेंदबाज ऐसा  करता है, तो क्रिकेट की आचार-संहिता का नियम क्या कहता है:-

यह भी पढ़ें:  भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानियों से हाथ न मिलाकर गलत कर रहे? नियमों की संस्था MCC ने सुना दिया फैसला

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा का शतक भी नहीं बचा सका भारत A को, पाकिस्तान A से हार के 5 बड़े कारण

गेंद फेंकने का नियम (Law 21 - No ball)

बॉलर को अपने रन-अप और डिलीवरी स्ट्राइड के बाद हमेशा स्ट्राइकर के छोर की ओर ही गेंद डालनी होती है. यदि बॉलर डिलीवरी स्ट्राइड में आने के बाद स्ट्राइकर के बजाय नॉन-स्ट्राइकर की तरफ गेंद फेंक देता है, तो अंपायर इसे तत्काल डेड बॉल या नो बॉल करार देते हैं. नियम के तहत, जब तक गेंद स्ट्राइकर की ओर नहीं डाली जाती, तब तक उसे एक वैध डिलीवरी नहीं माना जा सकता. इसके अलावा यदि बॉलर अपने रन-अप के दौरान गेंद फेंकने के बजाय नॉन-स्ट्राइकर को रन आउट करने के लिए स्टंप्स की तरफ गेंद थ्रो करता है, तो वह गेंद ओवर में नहीं गिनी जाती है.

अनुचित खेल / खतरनाक गेंद (Law 41 - अनुचित खेल)

अगर कोई गेंद बिना किसी सामान्य क्रिकेटिंग वजह के किसी बल्लेबाज (खासकर नॉन-स्ट्राइकर) की ओर खतरनाक तरीके से या जानबूझकर शरीर पर फेंकी जाती है, तो अंपायर इसे अनुचित खेल मानकर तुरंत गेंद को रोक सकते हैं या नो बॉल दे सकते हैं. नियम 41.6 और 41.7 के तहत किसी भी बल्लेबाज को डराने या चोट पहुंचाने के उद्देश्य से गेंद फेंकना गंभीर उल्लंघन माना जाता है. ऐसी स्थिति में अंपायर न केवल उस गेंद को नो बॉल घोषित करते हैं, बल्कि बॉलर और टीम के कप्तान को पहली और अंतिम चेतावनी भी देते हैं. यदि बॉलर दोबारा ऐसा करता है, तो अंपायर उसे उस पारी में आगे गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर सकते हैं.

रन आउट का नियम (Law 38 - Run out)

यदि बॉलर गेंद फेंकने से पहले देखता है कि नॉन-स्ट्राइकर अपनी क्रीज से बाहर निकल गया है और वह गेंद फेंकने के बजाय गिल्लियां गिरा देता है, तो इसे रन आउट (मांकडिंग) माना जाता है, न कि सामान्य गेंद. आईसीसी (ICC) और एमसीसी के अपडेटेड नियमों (Law 38.3) के अनुसार अब इसे 'अनुचित खेल' (Law 41) की श्रेणी से हटाकर सीधे सामान्य रन आउट के नियम में शामिल कर लिया गया है. हालांकि, इसके लिए यह शर्त अनिवार्य है कि बॉलर ने अपने बॉलिंग एक्शन का वह बिंदु (जिस पर वह सामान्य रूप से गेंद रिलीज करता है) पार न किया हो. यदि बॉलर अपने हाथ को घुमाकर रिलीज पॉइंट पार करने के बाद गिल्लियां गिराता है, तो बल्लेबाज को नॉट आउट दिया जाता है और अंपायर उसे डेड बॉल करार देते हैं
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Pakistan, Namboori Thakur Tilak Varma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com