विज्ञापन

कोल्हापुर में दर्दनाक हादसा: पूर्व गोकुल डेयरी निदेशक ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत

कोल्हापुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. आरोप है कि कार पूर्व गोकुल डेयरी निदेशक के बेटे पद्मसिंह पाटिल चला रहे थे, जो हादसे के बाद फरार हो गए.

कोल्हापुर में तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत
कोल्हापुर:

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शराब के नशे में तेज रफ्तार में कार चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. कोल्हापुर में आधी रात को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोप है कि कार पूर्व गोकुल डेयरी निदेशक और एनसीपी नेता रणजीत सिंह पाटिल के बेटे पद्मसिंह पाटिल चला रहे थे.

बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत

मृतकों की पहचान उमेश पाथरुड और गणेश पाथरुड के रूप में हुई है. दोनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, हादसा कोल्हापुर में शाहू टोल नाका से शिवाजी विश्वविद्यालय जाने वाली सड़क पर हुआ. दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. एक्‍सीडेंट के बाद कार के अगले हिस्‍से का जो हाल हुआ है, उसे देखकर भी समझा जा सकता है कि टक्‍कर कितनी भीषण थी.

हादसे के बाद आरोपी पद्मसिंह पाटिल पर मौके से फरार होने का आरोप है. मामले में राजारामपुरी पुलिस थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और दोस्तों में गहरा आक्रोश है. परिवारों को आशंका है कि आरोपी का राजनीतिक रसूख पुलिस जांच और कार्रवाई को प्रभावित कर सकता है. परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolhapur, Car Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com