विज्ञापन

यूपी चुनाव को लेकर केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश BJP की अहम बैठक, सांसदों और विधायकों को मिला ये खास टास्क

बीजेपी के राज्यसभा सांसदों को भी कमजोर विधानसभा सीटों पर चौपाल लगानी होगी. यूपी में यह पूरा अभियान 5 दिसंबर तक चलेगा. इस वर्चुअल मीटिंग में यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और SSR की समीक्षा भी हुई. 

यूपी चुनाव को लेकर केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश BJP की अहम बैठक, सांसदों और विधायकों को मिला ये खास टास्क
फाइल फोटो
IANS
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के केन्द्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के नेताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई. बीजेपी की इस वर्चुअल मीटिंग में नेताओं को कई टास्क दिए गए. पार्टी ने सांसदों, विधायकों और एमएलसी को चौपाल करने की जिम्मेदारी दी है. यूपी के सभी सांसदों को अपने लोकसभा क्षेत्र में 5 दिसंबर तक 10 चौपाल करने का लक्ष्य दिया गया है. वहीं विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में 5 दिसंबर तक 50 चौपाल करने का टारगेट दिया गया है. वहीं जहां भाजपा के विधायक नहीं हैं और बीजेपी कमजोर है, वहां एमएलसी चौपाल करेंगे.

इसके अलावा बीजेपी के राज्यसभा सांसदों को भी कमजोर विधानसभा सीटों पर चौपाल लगानी होगी. यूपी में यह पूरा अभियान 5 दिसंबर तक चलेगा. इस वर्चुअल मीटिंग में यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और SSR की समीक्षा भी हुई.

Latest and Breaking News on NDTV
बैठक में यूपी के पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, उत्तर प्रदेश के सभी प्रांतों के क्षेत्रीय अध्यक्ष, चुनाव की दृष्टि से लगाए गए सभी 6 संगठन मंत्री, पार्टी के विधायक, पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मौजूद थे.

मथुरा में आयोजित चुनावी बैठक के बाद तैयारियों को लेकर ये यूपी बीजेपी की पहली बैठक थी. सूत्रों के मुताबिक मथुरा बैठक में संगठन के जो फैसले लिए गए थे, उन्हें जमीन पर किस तरीके से उतारा जाए, उससे संबंधित फीडबैक भी लिया गया. साथ ही कई अहम निर्देश भी दिए गए.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस-एसपी सीट बंटवारे पर महज 15 मिनट ही चली बैठक, कल फिर मीटिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Elections, UP Elections, Bjp Leaders Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com