- भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विवेक आर्य और पुलिस सेवा की अधिकारी अदिति सिंह ने पंचकूला में विवाह किया है
- दोनों अधिकारी 2021 बैच के हैं और वर्तमान में हरियाणा के पंचकूला में तैनात हैं
- अदिति सिंह ने हिमाचल प्रदेश कैडर से हरियाणा कैडर में इंटर-कैडर ट्रांसफर कराया था ताकि विवाह संभव हो सके
IAS Vivek Arya IPA Aditi Singh Married: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी विवेक आर्य और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अदिति सिंह ने शादी कर ली है. 15 नवंबर 2026 को आईएएस विवेक आर्य और आईपीएस अदिति सिंह हरियाणा के पंचकूला में विवाह बंधन में बंध गए. दोनों 2021 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में हरियाणा के पंचकूला में ही तैनात हैं. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. लोग दोनों को शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं. इनकी शादी की हरियाणा के चरखी दादरी से लेकर उत्तर प्रदेश के मेरठ में खूब हो रही है. उत्तर प्रदेश के आईपीएस बेटी अब हरियाणा की बहू बन गई है.

IAS Vivek Arya IPA Aditi Singh Marriage

ias vivek arya married ips aditi singh panchkula wedding love story haryana cadre
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शादी की तस्वीरें और वीडियो
तस्वीरों के साथ शेयर किए गए कैप्शन में मुकेश कल्याणी आर्य ने लिखा, "मेरे छोटे भाई IAS विवेक आर्य और IPS अदिति सिंह दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंधे. ईश्वर इन्हें हमेशा खुश रखें और इनकी जोड़ी सदैव बनाए रखें. IAS विवेक आर्य और IPS अदिति सिंह दोनों में बहुत ही सरलता और सौम्यता है. मुझे अपने भाई का विवाह संस्कार करवाने का सौभाग्य मिला. इसके लिए भाई विवेक आर्य, उनके पूरे परिवार, आदरणीय वीरेंद्र आर्य तथा हमारी प्रिय आदरणीया सुनीता आर्य जी का विशेष धन्यवाद. ईश्वर इस पूरे परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें और यह परिवार ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ता रहे."
यह भी पढ़ें | UPSC टॉपर IAS शक्ति दुबे को योगी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बिलारी की न्यायिक SDM
प्रेम विवाह के तौर पर देखी जा रही है शादी
आईएएस विवेक आर्य और आईपीएस अदिति सिंह की शादी को प्रेम विवाह के रूप में देखा जा रहा है. दूल्हे विवेक आर्य हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गोपी गांव के रहने वाले हैं. उनके परिवार का बाढड़ा में पिछले लगभग 50 वर्षों से खाद-बीज और स्पेयर पार्ट्स का व्यवसाय है. वहीं, दुल्हन अदिति सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित शिवलोकपुरी (कंकरखेड़ा) की रहने वाली हैं.
यह भी पढ़ें | LIC एजेंट की बेटी रेखा सियाक बनीं IAS, योगी सरकार ने यूपी चुनाव से पहले बनाया डिप्टी कलेक्टर

यूपीएससी 2020 में हासिल की सफलता
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में अदिति सिंह ने ऑल इंडिया स्तर पर 679वीं रैंक हासिल की थी, जबकि विवेक आर्य को 131वीं रैंक प्राप्त हुई थी. विवेक आर्य को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और होम कैडर हरियाणा आवंटित हुआ था. वहीं, अदिति सिंह को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित किया गया था. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जोन, कांगड़ा में एसीबी एसपी के पद पर भी सेवाएं दी थीं. अदिति सिंह को जुलाई 2026 में पंचकूला की डीसीपी (DCP) नियुक्त किया गया था, जबकि आईएएस अधिकारी विवेक आर्य पंचकूला में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें | दीपाली राठौड़ लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार गांव पहुंची, जश्न में डूबे ग्रामीण, स्वागत को उमड़े लोग

मसूरी की ट्रेनिंग के दौरान करीब आए दोनों
कहा जा रहा है कि आईएएस विवेक आर्य और आईपीएस अदिति सिंह की मुलाकात उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रारंभिक प्रशिक्षण के दौरान हुई थी. यहीं दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो समय के साथ प्यार में बदल गई. बताया जाता है कि अदिति सिंह ने विवेक आर्य से विवाह करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश कैडर से हरियाणा कैडर में इंटर-कैडर ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था. इस संबंध में 10 अप्रैल 2026 को आदेश जारी हुए थे. इसके बाद 15 नवंबर 2026 को दोनों विवाह बंधन में बंध गए.
यह भी पढ़ें- IPS अदिति सिंह की शादी, कौन हैं दूल्हा IAS विवेक आर्य, जिनके लिए हिमाचल छोड़ हरियाणा आईं
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें | LIC एजेंट की बेटी रेखा सियाक बनीं IAS, योगी सरकार ने यूपी चुनाव से पहले बनाया डिप्टी कलेक्टर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं