- UP में लॉकडाउन के बाद बिना मास्क पहने निकलने की इजाजत नहीं होगी
- योगी सरकार बनवाएगी खादी के 66 करोड़ स्पेशल मास्क
- गरीबों को मुफ्त मिलेगा मास्क
कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) जारी है. केंद्र सरकार के साथ सभी राज्य सरकारें जनता को खतरे के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें वायरस के प्रभाव से बचाने के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं. इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार प्रदेश की 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ खादी के स्पेशल खादी मास्क (Khadi Mask) बनवाएगी. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद बिना मास्क लगाए लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा, राज्य सरकार 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ खादी के ट्रिपल लेयर स्पेशल मास्क बनवाएगी. ट्रिपल लेयर स्वदेशी खादी मास्क उत्तर प्रदेश का ब्रांड होगा. यह मास्क गरीबों को मुफ्त मिलेगा. बाकी लोगों को मास्क काफी सस्ता मिलेगा. यह मास्क रीयूज वॉशेबल होगा. प्रदेश के हर नागरिक को दो-दो मास्क दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि 14 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त होता है तो महामारी अधिनियम (Epidemic Diseases Act) के तहत सबको मास्क पहनना होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि बिना मास्क के घर के बाहर निकलने की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से अब तक 68 लोगों की जानें जा चुकी हैं और संक्रमितों की संख्या 2900 के पार पहुंच गई है. देशभर में अभी तक कुल संक्रमित 2902 हो गए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान 601 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इन्हीं 24 घंटे के भीतर 12 मौतें भी हुईं. एक राहत वाली खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 184 लोग ठीक हो चुके हैं. कोरोना के खतरे को देखते हुए देशभर में 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं