विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2019

CAA को लेकर हिंसा पर बोले CM योगी, उपद्रवियों की संपत्ति जब्त कर करेंगे नुकसान की भरपाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और राज्य के अन्य इलाकों में हुई हिंसा को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी संपत्ति को जिसने नुकसान पहुंचाया है उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो).
  • नागरिकता कानून के खिलाफ जारी है हिंसक प्रदर्शन
  • सीएम योगी ने हिंसा की कड़ी निंदा की है
  • कहा, उपद्रव करने वालों की संपत्ति करेंगे जब्त
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और राज्य के अन्य इलाकों में हुई हिंसा को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी संपत्ति को जिसने नुकसान पहुंचाया है उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी और इसी संपत्ति को बेचकर इस नुकसान की भरपाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है. योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर राज्य में हिंसा फैलाने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने राजनीति की रोटी सेंकने के चक्कर में महाबंदी के नाम पर पूरे देश को आगजनी में झोंकने का काम किया है.

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ हुई है. पुलिस की गाड़ी समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी गई है. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है. प्रदर्शनकारियों ने परिवर्तन चौक पर NDTV की ओबी वैन को भी नुकसाना पहुंचाया है. ओबी के टेक्निशियन को भी चोट आई है. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक लखनऊ के हजरतगंज में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया.

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया. इससे पहले आज नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के संभल में प्रदर्शन हिंसक हो गया. यहां प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की एक बस को आग के हवाले कर दिया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई. पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है.पुलिस ने अलग-अलग जिलों से सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

VIDEO: जामिया के हिंसक प्रदर्शन के बाद लाइब्रेरी और बाथरूम के वीडियो सामने आए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com