जेट एयरवेज के कर्मचारियों के लिए सात साल की कानूनी लड़ाई के बाद बड़ी राहत की खबर है. नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने कर्मचारियों का ग्रेच्युटी बकाया ब्याज समेत जारी करने की मंजूरी दे दी है. करीब 480 करोड़ रुपये की ये रकम दो सप्ताह के भीतर कर्मचारियों को दी जाएगी. ग्रेच्युटी का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा.
वहीं, कर्मचारियों का पीएफ योगदान संबंधित पीएफ कार्यालय के जरिए उनके खातों में जमा होगा. इस फैसले से जेट एयरवेज के उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से अपने बकाये का इंतजार कर रहे थे.
साढ़े सात साल पहले बंद हुआ था जेट एयरवेज
जेट एयरवेज, कभी देश के नामचीन एयरलाइन कंपनियों में गिना जाता था. अप्रैल 2019 में जेट एयरवेज का परिचालन बंद हो गया था. नवंबर 2024 में, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि जेट एयरवेज की संपत्तियों को बेचकर उसके दायित्वों का निपटान (लिक्विडेशन) किया जाए.
कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी 'असाधारण' शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ट्रिब्यूनल के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें लेनदारों (क्रेडिटर्स) को पूरा भुगतान किए बिना ही एक इंसॉल्वेंसी प्रपोजल यानी समाधान योजना को मंजूरी दी गई थी. इसी के साथ कोर्ट ने कंपनी का मालिकाना हक एक कंसोर्टियम को सौंप दिया था.
खबर अपडेट की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं