विज्ञापन

शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर चला डंपिंग ग्राउंड में फेंका, CM योगी नाराज, अधिकारी नपे; कंपनी ब्लैक लिस्ट

UP News: घटना से नाराज़ सीएम योगी ने इसका संज्ञान लेते हुए मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा जिन अफसरों की जवाबदेही में ये काम हो रहा था, उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का भी आदेश दिया गया है.

शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर चला डंपिंग ग्राउंड में फेंका, CM योगी नाराज, अधिकारी नपे; कंपनी ब्लैक लिस्ट
शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाओं पर चला बुलडोजर.
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नगर निगम ने सौंदर्यीकरण के नाम पर शहीदों की मूर्तियां बुलडोजर से तोड़ीं
  • पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाकउल्ला की मूर्तियां खंडित कर डंपिंग ग्राउंड में फेंकी गईं
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मूर्तियां तोड़ने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए
शाहजहांपुर:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शहीद की मूर्तियों पर बुलडोजर चलाने वालों की अब खैर नहीं. उन पर सीएम योगी का गुस्सा फूट पड़ा है. आरोपी अधिकारी नप गए हैं. दरअसल नगर निगम ने सौंदर्यीकरण के नाम पर शहीदों की मूर्तियां न सिर्फ तोड़ीं, बल्कि उन टूटी मूर्तियां को डंपिंग ग्राउंड में फिंकवा दिया. नगर निगम ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफ़ाकउल्ला ख़ां की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलवा दिया. बुलडोज़र की इस कार्रवाई से नाराज़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मूर्तियां तोड़ने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है.

सौंदर्यीकरण के नाम पर शहीदों की प्रतिमाओं पर चला बुलडोजर

दरअसल शाहजहांपुर में नगर निगम के सामने शहीदों की प्रतिमाएं लगी थीं. मंगलवार देर शाम सौंदर्यीकरण के नाम पर बुलडोजर से मूर्तियों को खंडित कर दिया गया. इसके बाद मूर्तियों के टूटे हिस्से को डंपिंग ग्राउंड में फिंकवा दिया गया. शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर तोड़े जाने पर नगर निगम के पार्षदों और स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है.  

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- निलंबित सपा MLA ने CM योगी को बताया 'धुरंधर सीएम', बोली- मैं भी राजू पाल की तरह मारी जाती अगर अखिलेश यादव...

मूर्तियां तोड़ने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

इस घटना से नाराज़ सीएम योगी ने इसका संज्ञान लेते हुए मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा जिन अफसरों की जवाबदेही में ये काम हो रहा था, उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का भी आदेश दिया गया है. सीएम ने कहा है कि शहीदों की खंडित मूर्तियां तत्काल सम्मानजनक तरीके से सही जगह री स्टोर की जाएं. सीएम के आदेश पर बुलडोज़र चलाने वाली कंपनी को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट किया गया है.

नगर निगम के बाहर लगी प्रतिमाएं तोड़ी गईं

शाहजहांपुर को शहीदों की नगरी के नाम से जाना जाता है. पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अमर शहीद अशफाकउल्ला खां की नगर निगम के बाहर लगी प्रतिमाओं पर बड़े अधिकारी और राजनेता माल्यार्पण करते थे. देर रात सौंन्दर्यीकरण के नाम पर नगर निगम में शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर नाराज़गी जताई है. 


 

लेखक के बारे में
img
रनवीर सिंह
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Shahjahanpur News, Bulldozers On Martyrs Statues, Cm Yogi Adityanath, Suspension Order
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com