विज्ञापन

निलंबित सपा MLA ने CM योगी को बताया 'धुरंधर सीएम', बोली- मैं भी राजू पाल की तरह मारी जाती अगर अखिलेश यादव...

पूजा पाल ने आगे कहा कि, सपा के संरक्षण में अतीक अहमद दीमक की तरह देश को खोखला करता रहा. अतीक को सपा का बड़ा फाइनेंसर बताते हुए कहा कि शूटआउट में अतीक के मरने का उन्हें (अखिलेश यादव को) दुख है. सीएम योगी को धुरंधर सीएम बताते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सीएम होते तो मैं भी राजू पाल की तरह मारी जाती. 

निलंबित सपा MLA ने CM योगी को बताया 'धुरंधर सीएम', बोली- मैं भी राजू पाल की तरह मारी जाती अगर अखिलेश यादव...
SUSPENDED SP MLA POOJA PAL CALLS CM YOGI A DHURANDHAR CM

Pooja Pal: बॉलीवुड की ब्लॉक बस्टर फिल्म में शुमार हो चुकी धुरंधर-दि रिवेंज में माफिया अतीक अहमद के किरदार से मिलते करेक्टर को लेकर लगातार सियासत जारी है. मंगलवार को सपा से निलंबित विधायक पूजा पाल ने फिल्म में अतीक अहमद के आईएसआई के संबंधों को आधार बनाकर एक बड़ा बयान दिया है. अपने ताजा बयान में पूजा पाल ने कहा है कि अतीक अहमद ने उनकी तरह हजारों युवाओं की जिंदगी बर्बाद की थी.

पूजा पाल ने आगे कहा कि, सपा के संरक्षण में अतीक अहमद दीमक की तरह देश को खोखला करता रहा. अतीक को सपा का बड़ा फाइनेंसर बताते हुए कहा कि शूटआउट में अतीक के मरने का उन्हें (अखिलेश यादव को) दुख है. सीएम योगी को धुरंधर सीएम बताते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सीएम होते तो मैं भी राजू पाल की तरह मारी जाती. 

ये भी पढ़ें-MP में 27 फीसदी OBC आरक्षण को लेकर जल्द आएगा फैसला, 16 अप्रैल से शुरू होगी फास्ट ट्रैक सुनवाई

दरअसल, फिल्म धुरंधर- 2 में अतीक अहमद से मिलते जुलते किरदार के पाकिस्तानी आईएसआई,अंडरवर्ल्ड, गैंगस्टर से संबंध दिखाए गए हैं. यहां तक कहा गया है कि वह आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन से उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान समर्थित सरकार बनाने की साजिश में शामिल था. ये भी दिखाया गया है कि वह किस तरह नकली नोटों के नेटवर्क और भारत में हुई नोटबंदी से जुड़ा था. 

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है गत 25 जनवरी 2005 में प्रयागराज के नेहरू पार्क के पास कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या कर दी गई थी. पति की मौत के बाद पूजा पाल ने अतीक, मोहम्मद अशरफ समेत नौ लोगों को नामजद किया था. पति की मौत के बाद हुए इलाहाबाद पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में पूजा पाल चुनाव हार गईं, लेकिन साल 2007 के विधानसभा चुनाव में पूजा पाल ने पश्चिम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें-Chaturangini Sena: 'चतुरंगिनी सेना' बनाएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, वाराणसी में किया ऐलान, 'टोको, रोको और ठोको' है सिद्धांत

पूजा पाल ने साल 2012 के चुनाव में अतीक अहमद को भी हरा दिया था. लेकिन 2017 में वह बीजेपी के सिद्धार्थ नाथ सिंह से हार गईं. इसके बाद वो बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गईं. सपा ने 2022 के विधानसभा में पूजा पाल की सीट बदलकर चायल से टिकट दिया. जहां उन्होंने अपना दल (सोनेलाल) के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को हराकर जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें-Securing MBBS Seat: छात्र ने 5 लाख रुपए में खरीदी थी MBBS की सीट, न तो सीट मिली, न रकम

24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के जयंतीपुर इलाके में पूजा पाल के भाई और वकील उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा गया था. मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर जेल से साजिश रचने का आरोप लगा था. अतीक के छोटे बेटे असद ने खुद शूटर्स के साथ उमेश पाल के घर के बाहर फायरिंग करते हुए सबकी हत्या की थी.

Latest and Breaking News on NDTV

उल्लेखनीय है पिछले काफी समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहीं विधायक पूजा पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ के बाद सपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था. पूजा पाल ने राज्य सभा चुनाव में सपा उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया था, जिससे सपा नेतृत्व नाराज था, लेकिन सदन में सीएम योगी की तारीफ के बाद सपा का सब्र जवाब दे गया और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया.

ये भी पढ़ें- VIDEO: कमाल का किसान, 5 फीट लंबी मूली उगा कर चौंकाया, देखें वायरल वीडियो

 

लेखक के बारे में
img
रनवीर सिंह
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suspended SP MLA, Pooja Pal, Gangester Atiq Ahmed, Dhurandhar-2, SP Supremo Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com