विज्ञापन

SSC GD परीक्षा के दौरान केंद्र पर क्षमता से 3 गुना अभ्यर्थियों के बुलाए जाने से बिगड़े हालात, Exam रद्द

SSC GD Exam Cancel Notice 2026: कानपुर के महाराजपुर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन सेंटर पर सोमवार को एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई, जब महज 399 अभ्यर्थियों की क्षमता वाले केंद्र के लिए 819 परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए. बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण विवाद खड़ा हो गया. रिपोर्ट में पढ़ें कि क्यों बनी ऐसी स्थिति?

SSC GD परीक्षा के दौरान केंद्र पर क्षमता से 3 गुना अभ्यर्थियों के बुलाए जाने से बिगड़े हालात,  Exam रद्द
SSC GD परीक्षा के दौरान जबरदस्त हंगामा, परीक्षा केंद्र पर धांधली व समय से पहले प्रश्नपत्र बांटने के लगे गंभीर आरोप
Arun kumar

ssc gd exam cancelled: कानपुर में सोमवार को एसएससी जीडी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा. क्षमता से तीन गुना अधिक अभ्यर्थियों को बुलाए जाने से अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद छात्र सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे. अव्यवस्था बढ़ने पर परीक्षा रद्द कर दी गई, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी फैल गई. मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन सेंटर का है.

दरअसल, दो पालियों में एसएससी जीडी की परीक्षा सोमवार को आयोजित होनी थी. पहली पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक निर्धारित थी. परीक्षा केंद्र की क्षमता 399 अभ्यर्थियों की थी, लेकिन एसएससी जीडी की ओर से इस केंद्र के लिए 819 परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए. करीब 350 अभ्यर्थियों का सत्यापन कर उन्हें कमरों में बैठाया जा चुका था. इसी दौरान बाकी अभ्यर्थी भी पहुंच गए और बैठने की मांग करने लगे, लेकिन उनके लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी.

सेंटर प्रबंधन ने SSC पर लगाया लापरवाही का आरोप

सेंटर प्रबंधन के आईयू रामबाबू ने इस संबंध में अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी. वहां से परीक्षा रद्द करने के निर्देश दिए गए. पहली पाली की परीक्षा रद्द होते ही अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया. परीक्षार्थियों ने कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया. स्थिति बिगड़ती देख डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा सहित पूर्वी सर्किल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई.

चार घंटे तक परीक्षार्थियों न किया हंगामा

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान करीब चार घंटे तक परीक्षार्थियों ने सेंटर के बाहर जमकर हंगामा किया. डीसीपी के काफी समझाने के बाद परीक्षार्थी मान गए और सेंटर से चले गए गए.

डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि परीक्षार्थियों ने कोई तोड़फोड़ या हिंसक हंगामा नहीं किया. उन्होंने कहा कि श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन सेंटर में दो पालियों में एसएससी जीडी की परीक्षा आयोजित होनी थी. निर्धारित संख्या से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचने से व्यवस्था बिगड़ गई. उन्होंने बताया कि 819 एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जबकि परीक्षा केंद्र की क्षमता केवल 399 अभ्यर्थियों की थी. परीक्षा आयोजित कराने में असुविधा होने पर सेंटर प्रबंधन ने एसएससी अधिकारियों से बात की, जिसके बाद दोनों शिफ्टों की परीक्षा रद्द कर दी गई.

यह भी पढ़ें- प. बंगाल के स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य करने का विरोध शुरू,  दारुल उलूम फिरंगी महल के मौलाना सुफियान ने फैसले को बताया संविधान के खिलाफ
डीसीपी ने बताया कि रद्द हुई परीक्षाओं की नई तिथि वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग थी कि वे दूर-दराज जिलों से किराया खर्च कर परीक्षा देने आए थे, इसलिए उनका किराया वापस कराया जाए. इस संबंध में एसएससी जीडी अधिकारियों से पत्राचार कर अभ्यर्थियों की मांग रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें-  गुजरात के इन 13 साइबर ठगों ने ₹631 करोड़ की ठगी को दिया था अंजाम, शेल कंपनी बनाकर ऐसी की जाती थी ठगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com