विज्ञापन

सीएम आवास से बाहर पहली बड़ी बैठक, यूपी में बीजेपी कोर कमेटी ने दिए क्या सियासी संकेत

उत्तर प्रदेश में भाजपा की बैठकों का सिलसिला जारी है, योगी सरकार के 9 साल पूरे होने के बीच लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक हुई, जिसमें संगठन, सरकार और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन किया गया.

सीएम आवास से बाहर पहली बड़ी बैठक, यूपी में बीजेपी कोर कमेटी ने दिए क्या सियासी संकेत
  • उत्तर प्रदेश में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के लखनऊ आवास पर हुई
  • यह पहली बार है जब उपमुख्यमंत्री के आवास पर बैठक हुई, जो पहले केवल CM कार्यालय या प्रदेश मुख्यालय में होती थी
  • बैठक में BJP संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी तैयारी, केंद्र-राज्य समन्वय और विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा

उत्तर प्रदेश में भाजपा की बैठकों का दौर लगातार जारी है. संघ के बड़े नेता के संघ भाजपा के नेताओं की बैठक के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक आज यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के लखनऊ आवास पर हुई. भाजपा कोर कमेटी की इस बैठक में मुख्यमंत्री मौजूद नहीं रहे. मुख्यमंत्री पहले से ही पूर्व निर्धारित नोएडा के कार्यक्रम के लिए नोएडा में मौजूद थे. इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव मौर्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद थे. उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के घर पर यह बैठक थी.

Latest and Breaking News on NDTV

डिप्टी CM आवास पर पहली बार हुई अहम बैठक

योगी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं, इसको लेकर कुछ दिन पहले ही प्रेस कांफ्रेंस करके आगे की दिशा और नीति पर मुख्यमंत्री ने अपनी राय रखी थी. पिछले 9 साल में यह पहली बार है कि किसी डिप्टी सीएम के यहां ऐसी कोई बैठक हो रही हो ऐसी तमाम बैठक मुख्यमंत्री के पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर ही होती थी या भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में होती थी. दोनों सरकारों में उपमुख्यमंत्री रहे केशव प्रसाद मौर्य के घर पर भी ऐसी बैठक कभी नहीं हुई.

ये भी पढ़ें : यूपी के मंत्री से ही जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मांगी माफ़ी, तो लगे ठहाके 

संगठन, सरकार और चुनावी तैयारी पर मंथन

इस बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा सकारात्मक और सार्थक मुलाकात. यह भी लिखा कि उपमुख्यमंत्री ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया मुलाकात के एजेंडे पर जानकारी यह है कि परियोजनाओं किसान कल्याण युवा रोजगार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति को लेकर बातचीत हुई है. भाजपा संगठन की मजबूती आगामी चुनावी तैयारी और केंद्र राज्य समन्वय को मजबूत करने पर चर्चा हुई. आपको बताते चले इससे पहले 20 मार्च को मुख्यमंत्री की आवास पर संघ और भाजपा के करीब साढे चार घंटे बैठक चली.

ये भी पढ़ें : खन्ना जी का कुंवारा रहना आपके लिए फायदेमंद... यूपी का बजट बताते-बताते योगी ने ली वित्त मंत्री की चुटकी-VIDEO

नाराजगी से लेकर संभावित मंत्रिमंडल विस्तार तक चर्चा

मंत्रियों और विधायकों के काम की जमीनी हकीकत को लेकर हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने, संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने और विधानसभा चुनाव से पहले माहौल सुधारने पर मंथन हुआ. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद थे, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में चौधरी भूपेंद्र सिंह (पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष) और अशोक कटारिया को मंत्री बनाया जा सकता है. वहीं पूजा पाल के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है. बलदेव औलख को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि गोविंद नारायण शुक्ला, एमएलसी और प्रदेश महामंत्री को मंत्री बनाया जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP BJP Meeting, BJP Core Committee Meeting, Brajesh Pathak Residence Meeting, Deputy CM Uttar Pradesh, Keshav Prasad Maurya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com