विज्ञापन

ये तो गजब हो गया! UP में सात फेरों के बाद दूल्हा निकला किन्नर, भेद खुलते ही विदाई छोड़ भागे बाराती

शक तब गहराया जब दूल्हा पक्ष ने किन्नरों को सामान्य 1121 रुपये के बजाय चुपचाप 23 हजार रुपये थमा दिए.किन्नरों ने दूल्हे को अकेले में ले जाकर जांच की और बाहर आकर कहा कि बेटा तुम्हारे भाग तो जग गए, लेकिन लड़की के भाग फूट गए.

ये तो गजब हो गया! UP में सात फेरों के बाद दूल्हा निकला किन्नर, भेद खुलते ही विदाई छोड़ भागे बाराती
  • बाराबंकी के एक गांव में शादी के बाद दूल्हे के किन्नर होने का खुलासा विदाई से पहले हुआ
  • दूल्हे को पहचानने पर किन्नरों ने जांच की और लड़की पक्ष को इस धोखे की जानकारी दी
  • दूल्हे ने खुद किन्नर होने की बात स्वीकार की जिससे बाराती चुपके से शादी छोड़कर चले गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बाराबांकी:

बाराबंकी के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम और सन्नाटे में बदल गईं जब विदाई की तैयारी के बीच दूल्हे के 'किन्नर' होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ. जिले में कोठी थाना क्षेत्र के इस गांव में सात फेरे और विवाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन विदाई से ठीक पहले पहुंचे किन्नरों ने ऐसी सच्चाई सामने रखी कि हर कोई दंग रह गया. चार बहनों में दूसरे नंबर की बेटी के भविष्य के साथ हुए इस धोखे के बाद बाराती चुपके से खिसक गए और बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा.

दूल्हा देख किन्नर पहचान गए

लड़की के फूफा ने बताया कि 13 फरवरी को रामसनेहीघाट क्षेत्र से बारात आई थी.शनिवार सुबह जब किन्नर 'नेग' लेने पहुंचे तो दूल्हे को देखते ही उन्होंने उसे पहचान लिया.शक तब गहराया जब दूल्हा पक्ष ने किन्नरों को सामान्य 1121 रुपये के बजाय चुपचाप 23 हजार रुपये थमा दिए.किन्नरों ने दूल्हे को अकेले में ले जाकर जांच की और बाहर आकर कहा कि बेटा तुम्हारे भाग तो जग गए, लेकिन लड़की के भाग फूट गए.इतना कहते ही लड़की पक्ष के मन में शंका पैदा हो गई. जब दूल्हे से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद के किन्नर होने की बात स्वीकार कर ली.

Latest and Breaking News on NDTV

भेद खुलते ही भाग गए बाराती

दूल्हे का राज खुलते ही शादी में हड़कंप मच गया.खुद को फंसता देख दूल्हे के साथी और अधिकांश बाराती चुपके से मौके से फरार हो गए. वहां केवल दो-तीन महिलाएं ही बची रहीं.लड़की के चचेरे भाई के अनुसार छह महीने पहले रिश्ता तय हुआ था और किसी को भी इस सच्चाई की भनक नहीं थी हालांकि लड़की पक्ष ने मानवीयता दिखाते हुए कोई बड़ा विवाद नहीं किया.उन्होंने दूल्हा पक्ष से शादी में हुए खर्च की मांग की और बाद में शेष बचे लोगों को जलपान कराकर वापस भेज दिया.

चर्चा में है ये शादी 

घटना के अगले दिन रविवार को जब हमारी टीम रामसनेहीघाट क्षेत्र स्थित दूल्हे के घर पहुंची तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था. घर पर शादी की सजावट तो थी लेकिन घर पूरी तरह खाली था.धोखे से विवाह रचाने वाले किन्नर और उनके परिवार लापता हो गया है.पड़ोस की एक महिला ने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं है.पोल खुलने के डर से दूल्हे का पूरा परिवार घर से कहीं चला गया है.फिलहाल इस अनोखे और धोखे से भरे विवाह की चर्चा समूचे जनपद में जोरों पर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com