विज्ञापन

फिर मुठभेड़ से थर्राया उत्तर प्रदेश, महोबा पुलिस ने एक साथ दो बदमाशों को मारी गोली, चार गिरफ्तार

महोबा पुलिस ने शराब ठेके के मुनीम से हुई लूट का महज़ 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गोली मार कर दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही इस मामले में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय अपराधी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद कर ली है.

फिर मुठभेड़ से थर्राया उत्तर प्रदेश, महोबा पुलिस ने एक साथ दो बदमाशों को मारी गोली, चार गिरफ्तार
महोबा पुलिस एक साथ दो बदमाशों को मारी गोली, चार गिरफ्तार
Irfam Pathan

Mahoba Police Ecncounter: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा में देशी शराब ठेके के मुनीम से हुई लूट का पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर न सिर्फ खुलासा किया, बल्कि घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बदमाश सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए पैसे बरामद कर ली है. 

महोबा जिले में बुधवार को हुए ताबड़तोड़ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार शातिर लुटेरों गिरफ्तार किया. पूरा मामला श्रीनगर थाना क्षेत्र के बरा गांव का है, जहां मंगलवार को बुलेट सवार बदमाशों ने देशी शराब ठेके के मुंशी शैलेंद्र कुमार को जान से मारने की धमकी देकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने एएसपी वंदना सिंह और सीओ चरखारी दीपक दुबे के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की चार संयुक्त टीमें गठित की थी. इस दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम ने बरा तिगैला से सिजहरी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास घेराबंदी की. खुद को घिरा पाकर बुलेट सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए. 

पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया. घायल बदमाशों की पहचान महोबा के मिरतला निवासी प्रदीप यादव और नई दिल्ली के रोहिणी निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इनके अन्य साथी विकास राजपूत और आयुष नौपाने को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 

एसपी ने बताई ये कहानी

इस पूरी वारदात के बाद महोबा एसपी शशांक सिंह ने बताया कि 23 जून को लूट की सूचना मिली थी. सर्विलांस डेटा के आधार पर जांच और चेकिंग के दौरान बुलेट सवार युवकों को चेकिंग के लिए रोका, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए. उन्होंने कहा कि पूछताछ में सामने आया कि शराब ठेके के सेल्समैन के बेटे विकास राजपूत ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की पूरी योजना बनाई थी और दो दिन तक रेकी की थी. 

आरोपियों से बरामद हुए घातक हथियार

गिरफ्तार बदमाशों में आयुष नौपाने मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है, जो नई दिल्ली के रोहिणी में रहता है.  पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई शत-प्रतिशत रकम यानी 55,200 रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल, दो अवैध देसी तमंचे 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है. इसके अलावा आरोपियों के पास से पीड़ित का पैन कार्ड, पहचान पत्र और शराब ठेके के हिसाब-किताब के कागजात भी मिले हैं. 

यह भी पढें-  लखनऊ अग्निकांड के बाद अब एक्टिव होगा बाबा बुलडोजर , 'लाक्षागृह' जैसी अवैध बिल्डिंग को किया जाएगा ध्वस्त

सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों और नेपाल से जुड़े हैं, इसलिए पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.  महज 12 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज वारदात का सफल अनावरण करने पर एसपी ने थाना पुलिस सहित एसओजी व सर्विलांस टीम की जमकर पीठ थपथपाई है.

यह भी पढें- Lucknow Fire: '15 मौतें अखिलेश के कुकृत्यों का नतीजा', अलीगंज अग्निकांड पर डिप्टी सीएम पाठक का तीखा हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Police Encounter, Mahoba, Encounter In Uttar Pradesh, UP Police, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com