विज्ञापन

आधार कार्ड-पैन और वोटर ID भी बनवा ली... अलीगढ़ में पकड़े गए 12 बांग्लादेशी, 4 नाबालिग निकले

अलीगढ़ में 12 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, जिसमें से 4 नाबालिग हैं. इनके पास से फर्जी आधार, पैन, वोटर ID बरामद किया गया. पुलिस फर्जी दस्तावेज बनाने वाले नेटवर्क की जांच कर रही है.

आधार कार्ड-पैन और वोटर ID भी बनवा ली... अलीगढ़ में पकड़े गए 12 बांग्लादेशी, 4 नाबालिग निकले
अलीगढ़ में बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई.
Photo: NDTV
अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बांग्लादेशी मूल के 12 लोगों के पकड़े जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इनमें से 8 बालिग लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 4 नाबालिगों के खिलाफ नियम के मुताबिक कार्रवाई की गई है. आरोप है कि पकड़े गए सभी लोग अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और यहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे. इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, ईपीएफओ कार्ड और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
पुलिस के मुताबिक, थाना रोरावर पुलिस को सीक्रेट जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी 12 लोगों को पकड़ा. पूछताछ में इन्होंने खुद को बांग्लादेश के गयाबांदा जिले का रहने वाला बताया है. ये लोग अलीगढ़ के कोतवाली नगर क्षेत्र के हड्डी गोदाम, भुजपुरा और आसपास के इलाकों में रहते थे.

पुलिस ने क्या बताया?

एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि ये लोग अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे. यहां कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय पते पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी समेत दूसरे दस्तावेज बनवा लिए थे. इनके बैंक खाते और ईपीएफओ कार्ड भी मिले हैं. पुलिस को इनके मोबाइल फोन में बांग्लादेश में रहने वाले परिजनों से बातचीत और मैसेज के सबूत भी मिले हैं.

गिरफ्तार किए गए आठ बालिग आरोपियों में मोहम्मद शरीफ उल, शाहरुख, मोहम्मद सलमान, शहनाज, हैदर अली, रुकसाना, उवेश और अमीना बेगम शामिल हैं. इनके साथ चार नाबालिग भी पकड़े गए हैं.

एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में थाना रोरावर में बीएनएस और इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. सभी आठ बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया है. बरामद दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज किसकी मदद से बनवाए और इस मामले में दूसरे कौन लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें | शेख हसीना ने मांगा नया पासपोर्ट और पहचान पत्र, वतन वापसी से पहले नई दिल्ली में बांग्लादेश दूतावास को भेजा लेटर

यह भी पढ़ें | शेख हसीना के ‘भागने वाले वीडियो' से जुड़े पूर्व बांग्लादेशी एयरफोर्स अफसर की रहस्यमय मौत, कौन थे केएम तहसीफ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Aligarh, Bangladeshi Citizen Arrested, Fake Documents, Fake Aadhar Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com