विज्ञापन

बाराबंकी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत, 3 हायर सेंटर रेफर

बाराबंकी में निर्माणाधीन एक व्यावसायिक भवन की करीब 90 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी स्लैब की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई.

बाराबंकी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत, 3 हायर सेंटर रेफर

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. लखनऊ-बनारस हाईवे पर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने निर्माणाधीन एक व्यावसायिक भवन की करीब 90 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी स्लैब की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है. कई अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. करीब दो घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. 

निर्माणाधीन भवन में लगभग 90 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी स्लैब डाली जा रही थी. मजदूर स्लैब पर लगातार निर्माण सामग्री पहुंचा रहे थे. इसी दौरान अधिक लोड पड़ने से शटरिंग की पूरी संरचना अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के समय कई मजदूर स्लैब और उसके नीचे काम कर रहे थे, जो देखते ही देखते मलबे में दब गए.

लखनऊ में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हादसा, बालकनी ग‍िरने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

55 साल के नौशाद की मौत 


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा, सीओ समीर सिंह, पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाया गया. करीब दो घंटे से अधिक समय तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ पहुंचाया गया. हादसे में बद्दापुर मजरे तेजवापुर निवासी 55 वर्षीय नौशाद पुत्र इदरीस की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. 

गंभीर रूप से घायल मजदूरों की ल‍िस्‍ट

भाईलाल (32 वर्ष), पुत्र श्यामलाल, निवासी ढकिया, थाना हैदरगढ़
रामसुख (35 वर्ष), पुत्र चेतराम, निवासी ढकिया, थाना हैदरगढ़
प्रदीप, पुत्र राम विशाल, निवासी धौरहरा, थाना हैदरगढ़
सर्वेश, पुत्र रामसजीवन, निवासी गैरिया का पुरवा, थाना लोनीकटरा

घटना की जांच शुरू

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू करा दी है. अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी विस्तृत जांच की जाएगी. यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 दूल्हे को चाहिए थी बुलेट... डिमांड पूरी नहीं कर सका परिवार, निकाह के 5 घंटे बाद तलाक 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barabanki News, UP News, UP News In Hindi, Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com