राजधानी लखनऊ के इटौंजा में शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान हादसा हो गया. खाना और शरबत बांटने के दौरान बालकनी का एक हिस्सा गिर गया. इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया.घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नगर पार्षद अशफाक ने बताया कि मुहर्रम का जुलूस गुजर रहा था. यह जुलूस एक घर के पास पहुंचा, जहां खाना बांटा जा रहा था. बालकनी में मौजूद लोग नीचे खड़े लोगों को खाना दे रहे थे. खाना लेने के लिए कुछ लोगों ने बालकनी को पकड़ा, जिससे बालकनी गिर गई और लोग उसके नीचे दब गए. डॉक्टरों ने दो लोगों अली और अरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि आठ या नौ अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया."
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: DCP North Gopal Krishna Chaudhary says, "Information was received regarding a balcony collapse in the Mahona area, under the jurisdiction of the Itaunja police station. Police arrived at the scene and arranged for the injured to be sent for… https://t.co/FCfQwV23iI pic.twitter.com/DXUXqYCiJE
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 27, 2026
ज्यादा वजन की वजह से गिर गई बालकनी
इस मामले को लेकर डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया, "इटौंजा थानाक्षेत्र के महोना में एक बालकनी गिरने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा. खबर है कि दो लड़कों 12 साल के अली और 14 साल के अरमान की मौत हो गई है. वे मुहर्रम के मौके पर बालकनी में खड़े होकर 'शरबत' बांट रहे थे, तभी ज्यादा वजन की वजह से बालकनी गिर गई. लगभग 10 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है."
लखनऊ में त़ड़के पुलिस एनकाउंटर, PGI के संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर ढेर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं