चंदौली पुलिस ने सोमवार की देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मादक पदार्थो की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को एक कुंतल 82 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. बरामद गांजा की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है. तस्कर गांजा की खेप ओड़िशा से लाकर कई राज्यों में बेचते थे. आरोपियों के पास से 7 राज्यों के वाहनों के कई फर्जी नंबर प्लेट स्टीकर, व बोलेरो मिली है. क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने मंगलवार को बताया कि तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और थाना चंदौली की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान मंडी समिति एनएच-2 पर एक बोलेरो वाहन को रोका.
असम : राजस्व खुफिया निदेशालय ने 910 किलोग्राम का गांजा किया जब्त, 2 लोगों को किया गिरफ्तार
इसकी चेकिंग करने पर वाहन से 35 पैकेट में रखा एक क्विंटल 82 किलो गांजा बरामद हुआ. वाहन सवार तीन लोग इस गांजे को वाराणसी ले जा रहे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों रघुवीर राम व पप्पू कुमार शाह निवासी बिहार और पिंटू खेती निवासी ओड़िशा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने बताया कि वे लोग गांजा की खेप ओड़िशा से लाकर कई राज्यों में बेचते हैं.
छत्तीसगढ़: रायपुर में 1.10 करोड़ का गांजा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है.
VIDEO: डीआरआई ने बरामद किया 66 किलो सोना, चार तस्कर गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं