- गाजियाबाद के फरखनगर में हिंडन नदी पर नया पुल बन रहा है जो लोनी से राजनगर एक्सटेंशन तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगा
- पुल की लंबाई लगभग 182 मीटर होगी और इसके दोनों तरफ लगभग 200-200 मीटर लंबा रास्ता बनाया जाएगा
- इस पुल के बनने से लोनी के लोगों को दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक सीधी और आसान पहुंच मिलेगी
गाजियाबाद में हिंडन नदी पर नया पुल बनने जा रहा है, इसके बनने से लोनी से राजनगर एक्सटेंशन तक का सफर बहुत ही आसान हो जाएगा. लंबे समय से प्रस्तावित यह पुल फरखनगर में हिंडन नदी पर बन रहा है. शुक्रवार को इसका काम शरू हो गया. इस पुलिस के बनने के बाद लोनी के लोगों का गाजियाबाद आना-जाना बहुत ही सुविधाजनक हो जाएगा. फिलहाल पुल नहीं होने की वजह से लोगों को लोनी की तरफ से गाजियाबाद आने में लंबा समय लगया है. उनको कई लंबे रास्तों से घूमकर आना पड़ता है. लेकि नया पुल बनने से लोगों की ये परेशानी दूर हो जाएगी.
पुल से इन एक्सप्रेसवे की सीधी कनेक्टिविटी
यह पुल लोनी के लोगों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की तरफ सीधे कनेक्टविटी देगा. इसके जरिए लोग नए एक्सप्रेसवे पर चढ़कर सीधे देहरादून, हरिद्वार या दिल्ली की ओर जा सकेंगे. इस पुल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जाना भी आसान हो जाएगा. राजनगर एक्सटेंशन से नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड और हिंडन एलिवेटेड रोड के जरिए सीधे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी मिलेगी.
लाखों लोगों का राजनगर एक्सटेंशन जाना होगा आसान
इस पुल को करीब 40 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. इसकी लंबाई करीब 182 मीटर होगी. नदी के दोनों तरफ करीब 200-200 मीटर का रास्ता बनाया जाएगा. इस पुल के बनने से लोनी देहात के बहुत से गांवों और कॉलोनियों के लाखों लोगों का राजनगर एक्सटेंशन की तरफ आना-जाना आसान हो जाएगा.

पुल नहीं होने से लंबा रास्ता लेना पड़ता है
वर्तमान में नदी पार करने का काई साधन नहीं होने की वजह से लोगों को भाौपुरा से होते हुए गाजियाबाद पहुंचनेके लिए लंबा रास्ता लेना पड़ता है. लेकिन नया पुल बनने के बाद नदी पार करना आसान हो जाएगा. नया रास्ता बनने से समय की भी बचत होगी.साथ ही लोनी से गाजियाबाद की कनेक्टिविटी बढ़िया हो जाएगी.
- पुल की लंबाई 182 मीटर
- पुल बनाने में 40 करोड़ 34 लाख का खर्च
- हिंडन नदी के दोनों तरफ बनेगा 200-200 मीटर का रास्ता
लोनी-भोपुरा मार्ग का भी हो रहा नवीकरण
हिंडन पर पुल के साथ ही लोनी-भोपुरा मार्ग का भी नवीकरण किया जा रहा है. करीब 6 करोड़ रुपये से ये सड़क वाहनों के फर्राटा भरने के लिए तैयार हो जाएगी. बता दें कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शुक्रवार को लोनी को राजनगर एक्सटेंशन से जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास और लोनी-भोपुरा मार्ग के काम का शुभारंभ किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं