"जैसा बाप वैसा बेटा" यह कहावत एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, जिम्बाब्वे के स्टार क्रिकेटर सिकंदर रजा के बेटे ने जिम्बाब्वे के स्कूल क्रिकेट में एक ऐसी पारी खेली है जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल, सिकंदर रजा के बेटे ने स्कूल क्रिकेट में सिर्फ 146 गेंदों में 279 रनों की शानदार पारी खेलकर क्रिकेट की दुनिया को हैरान कर दिया है।. इस युवा बल्लेबाज ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा और अपनी लंबी पारी के दौरान 20 छक्के और 30 चौके जड़े.

सिकंदर रजा के बेटे का नाम मुहम्मद ईसा बट हैं उन्होंने स्कूल क्रिकेट में 191.10 की स्ट्राइक रेट के साथ 279 रन की पारी खेली, उनके ओर से बनाया गया 279 रन जिम्बाब्वे स्कूल क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है. हेलेनिक अकादमी U14s की ओर से खेलते हुए मुहम्मद ईसा बट ने तूफानी पारी खेली जिसके दम पर उनकी टीम 50 ओवर में 6 विकेट पर 518 रन बनाने में सफल रही. CBC U14 की टीम इसके बाद 17.1 ओवर में 85 रन ही बना सकी, जिसके कारण हेलेनिक अकादमी यह मैच 433 रन से जीतने में सफल रही.
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) September 26, 2026
क्रिकेटरों के बेटे दिखा रहे दम
वर्तमान समय में विख्यात क्रिकेटर के बेटे लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं. भारतीय क्रिकेटर की बात करें तो वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे भारत के लिए अंडर 19 क्रिकेट खेल रहे हैं और दोनों युवा खिलाड़ी एक बल्लेबाज के तौर पर अपनी काबिलियत दिखाने में सफल रहे हैं. विदेशी क्रिकेटरों की बात करें तो एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे का नाम रॉकी फ्लिंटॉफ हो या फिर केविन पीटरसन के बेटे डायलन ब्लेक पीटरसन इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं और अपने पिता के नक्शे कदम पर रख रहे हैं. अब सिकंदर रजा के बेटे ने स्कूल क्रिकेट में अपना टैलेंट दुनिया के सामने रखा है जिससे अब वह दिन दूर नहीं जब इंटरनेशनल क्रिकेटरों के बेटे अपने-अपने देश के लिए पिता की ही तरह इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज, पहला वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं