ग्वालियर पुलिस में फ्लाइट से OG गांजे (ओजी ग्रेड गांजा) की सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. लोकल तस्कर से मिले सुराग के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने देश की राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में 2 दिन तक घेराबंदी कर मुख्य सप्लायर प्रिंस उर्फ आर्यन जायसवाल को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि पुलिस से बचने के लिए यह गिरोह ट्रेनों या बसों के बजाय सीधे फ्लाइट से OG गांजे की खेप एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाता था.
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस ने 8 अगस्त 2026 को मोती महल कोषालय के पास खंडहर से लोकल तस्कर सूरज को 2 किलो 800 ग्राम ओजी गांजे के साथ पकड़ा था. पुलिस पूछताछ में सूरज ने दिल्ली वाले तस्कर प्रिंस के नाम का खुलासा किया. इसके बाद एसआई दिनेश तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया. 48 घंटे के ऑपरेशन के बाद टीम ने आरोपी प्रिंस को पालम से गिरफ्तार किया और ग्वालियर लेकर पहुंची.

gwalior police busted og ganja smuggling flight supplier arrested palam delhi.
दिल्ली से देशभर में सप्लाई
पूछताछ में प्रिंस ने खुलासा किया है कि दिल्ली में उसके गिरोह के 5 और सदस्य एक्टिव हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में सिर्फ OG गांजे की ही सप्लाई करते हैं. प्रिंस की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसके बाकी साथी भूमिगत हो गए हैं. पकड़ा गया आरोपी नई दिल्ली के उत्तम नगर वेस्ट का रहने वाला है. वह मूलतः यूपी के संत कबीर नगर का निवासी है.
ये भी पढ़ें: MP की जेलों में होगी हार्डकोर अपराधियों के दिमाग की जांच; क्राइम क्यों दोहराते हैं मिलेगा जवाब; जानिए प्लान
गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द होंगे गिरफ्तार
ग्वालियर एएसपी निरंजन शर्मा (सुजावल जग्गा) ने बताया कि OG गांजे की सप्लाई करने वाले दिल्ली के एक तस्कर को पालम से गिरफ्तार किया है. यह ग्वालियर के लोकल सप्लायर को माल देता था. रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्य भी सलाखों के पीछे होंगे.
ये भी पढ़ें: छतरपुर में जहरीला खाना खाने से 3 तीन सगी मासूम बहनों की मौत; पुलिस ने कब्र से निकाले शव

gwalior police busted og ganja smuggling flight supplier arrested palam delhi.
क्यों बढ़ रही ओजी गांजे की मांग?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ओजी गांजा हाइड्रोपोनिक तकनीक से तैयार किया जाता है, जिसमें मिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इसे पानी में पोषक तत्वों के साथ उगाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये प्रति किलो के करीब बताई जा रही है. यह गांजा तस्करों को बड़ा मुनाफा देता है. साथ ही आम गांजे की अपेक्षा अधिक नशा होता है, इसलिए लोग इसे पसंद कर रहे हैं. देश के कई बड़े शहरों में ओजी गांजा पहुंच रहा, पुलिस इसे लगातार जब्त कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं