यूपी केअमरोहा के हसनपुर स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक तीन युवतियों के साथ विवाह की रस्में निभाता दिखाई दे रहा है. वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. वीडियो में एक युवक तीन युवतियों के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेता और उनकी मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तीनों युवतियां सगी बहनें हैं.
शादी का वीडियो हुआ था वायरल
वीडियो में युवतियां यह कहते हुए नजर आती हैं कि वे बचपन से साथ रही हैं और अलग नहीं होना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने एक ही युवक से विवाह करने का निर्णय लिया. वहीं युवक विकास उर्फ विक्कू भी वीडियो में तीनों को अलग न करने की बात कहता दिखाई देता है. बताया जा रहा है कि युवक और तीनों युवतियां साथ मिलकर यूट्यूब पर कंटेंट बनाते हैं. दूसरी ओर, मां चामुंडा मंदिर प्रशासन ने इस कथित विवाह की जानकारी होने से इनकार किया है. उनका कहना है कि जिस समय वीडियो बनाए जाने का दावा किया जा रहा है, उस दौरान मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा था और कोई पुजारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था.
एक दूल्हे को मिली 3 दुल्हनें!
— Farman Saifi (@FarmanSaifi1077) July 23, 2026
दुल्हन सरोज- "लोग कह रहे है कि तू इन्हें प्यार कर पायेगा या नही कर पायेगा? इसका जबाब इनसे ही सुन लो."
दूल्हा विकास- "ये लोग आपस में इतना प्यार करे है, मेरे प्यार की तो इन्हें जरूरत ही नाय है." pic.twitter.com/ZfyGRbAkim
मामला यूपी के अमरोहा का है, जहां तीन सगी बहनों सरोज, सावित्री और संतोष ने एक ही शख्स से शादी की है. तीनों बहनें इंस्टाग्राम पर रील बनाती हैं और उनका पति विकास और विक्कू कैमरामान है. जानकारी के अनुसार विक्कू करीब 6 महीनों से वीडियोज में तीनों बहनों के पति का रोल निभाता था. लेकिन अब तीनों ने विक्कू से मंदिर में शादी कर ली. इन तीनों दुल्हनों की उम्र 18 से 21 साल है.
सोशल मीडिया पर ट्रोल न करने की अपील की
शुरुआत में माना जा रहा था कि ये शादी केवल रील्स बनाने के लिए रची गई है. लेकिन अब तीनों बहनों और उनके पति विक्कू ने कैमरे पर आकर साफ बताया है कि ये कोई फर्जी शादी नहीं है. बल्कि तीनों ने अपनी खुशी से विक्कू से शादी की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल और गलत कमेंट न करने की भी अपील की है.
सरोज, सावित्री और संतोष ने बताया कि वो तीनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से यह शादी रचाई है. इस शादी से उनके परिवार को भी कोई दिक्कत नहीं है. सरोज बी-टेक कर रही है, संतोष और सावित्री 12वीं पास है.
यह भी पढ़ें: IPS अंजलि विश्वकर्मा ने अचानक छोड़ा UP कैडर? 'प्यार' की खातिर 823 KM दूर छत्तीसगढ़ जाएंगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं