विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से कार के टकराने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल
प्रतीकात्मक फोटो
  • सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
  • इस हादसे में 2 लोग घायल भी हो गए
  • ये सभी गुजरात के रहने वाले थे
बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे के पास रविवार तड़के सड़क किनारे एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से कार के टकराने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये सभी गुजरात के रहने वाले थे. अपर पुलिस अधीक्षक एल. बी. के. पाल ने बताया, "दुर्घटना में गुजरात प्रांत में दमन के रहने वाले राय सोनी (37), अक्षय सोनी (31) और सूरज सोनी (28) की मौत हो गई, जबकि कार चालक वीरेंद्र और विनय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं."

यह भी पढ़ें:  VIDEO : तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गई यह महिला, मौत से इंच भर की दूरी का हैरान करने वाला नजारा

उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के ये सभी लोग निजी कार में सवार होकर यहां एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस दमन जा रहे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया, "मृतकों के परिजनों को सड़क हादसे की जानकारी दे दी गई है और शवों को कब्जे में ले लिया गया है." 

VIDEO: नोएडा में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी
दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Three Peple Died, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com