विज्ञापन

उत्तराखंड के पौड़ी इलाके में खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं की मौत

उत्तराखंड के रिखणीखाल क्षेत्र में एक इको वैन गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार सात महिलाओं की मौत की सूचना है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

उत्तराखंड के पौड़ी इलाके में खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं की मौत
उत्तराखंड में बड़ा हादसा हो गया है.
  • उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में कलवाड़ी गांव के पास एक इको वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी
  • इस हादसे में सात महिलाओं की मौत हुई, जो सभी भंगनवांन गांव की रहने वाली थीं और एक ही गांव की थीं
  • महिलाएं भैणी भूली योजना से संबंधित फॉर्म भरने के बाद अपने गांव लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. रिखणीखाल ब्लॉक के कलवाड़ी गांव के पास एक इको वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार दुर्घटना में सात महिलाओं की मौत होने की सूचना है. सभी महिलाएं एक ही गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं.

कलवाड़ी गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह हादसा लैंसडाउन क्षेत्र के अंतर्गत रिखणीखाल के कलवाड़ी इलाके में हुआ. इको वैन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले हादसे की सूचना प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस और राहत एजेंसियों को मौके पर भेजा गया.

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी महिलाएं भंगनवांन गांव की रहने वाली थीं. वे सरकारी योजना "भैणी भूली योजना" से संबंधित फॉर्म भरने के बाद वापस अपने गांव लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया.

पुलिस और SDRF की टीम मौके पर रवाना

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई. बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं. पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में चुनौतियां भी सामने आ रही हैं.

हादसे के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. वाहन के खाई में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि मौके से पूरी जानकारी जुटाने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें | यूपी में बड़ा सड़क हादसा, मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, 4 यात्रियों की मौत

यह भी पढ़ें | उत्तराखंड चुनाव के पहले सीएम धामी ने जारी 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, UCC, बैंणी-भुली योजना समेत ये उपलब्धि गिनाईं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand News, Road Accident, Police Rescue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com