विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2021

जम्मू कश्मीर में आतंकियों का शिकार बने सहारनपुर के कारीगर के परिवार ने सेना का आभार जताया

सगीर अहमद का परिवार आर्थिक दिक्कतों से जुझ रहा है, इसलिए केन्द्र और प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग

जम्मू कश्मीर में आतंकियों का शिकार बने सहारनपुर के कारीगर के परिवार ने सेना का आभार जताया
सहारनपुर के कारपेंटर सगीर अहमद की आतंकियों ने हत्या कर दी थी (फाइल फोटो) .
सहारनपुर:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कारीगर सगीर अहमद की हत्या करने वाले आतंकी को जम्मू कश्मीर में सैन्य अभियान में मार गिराए जाने पर सगीर के परिजनों ने सेना का आभार व्यक्त किया है. सहारनपुर के मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन निवासी सगीर अहमद की जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 16 अक्टूबर को आतकंवादियो ने हत्या कर दी थी. 

सगीर के हत्यारे को चार दिन के अन्दर मार गिराने के लिए उनके परिजनों ने सेना का आभार व्यक्त किया है.

सगीर अहमद के पड़ोस में रहने वाले क्षेत्रीय पार्षद मसूद बदर ने सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने जो कायराना हरकत की उसका जबाव सेना ने दे दिया है. बदर ने कहा कि सगीर अहमद का परिवार आर्थिक दिक्कतों से जुझ रहा है, इसलिए केन्द्र और प्रदेश सरकार को पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करानी चाहिए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Family Of Artisan, Victim Of Terrorists, Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com