विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2025

तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को उड़ाया, CCTV में कैद हादसे का लाइव वीडियो हुआ वायरल  

15 साल का ऋषि और विकास किसी काम से गांव में निकले थे. मेन रोड से रास्ता क्रॉस करने के लिए जैसे ही ये डिवाइडर की क्रॉसिंग पर पहुंचे ही थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी.

तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को उड़ाया, CCTV में कैद हादसे का लाइव वीडियो हुआ वायरल   
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव खामनी में दो युवक तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए.
  • घटना शाम को हुई जब दोनों युवक पैदल रास्ता पार कर रहे थे और एक कार ने उन्हें टक्कर मारी.
  • घायल युवकों में से एक की आयु 14 वर्ष की है. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसे में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए. ये सड़क हादसा मथुरा के गोवर्धन-मथुरा रोड स्थित गांव खामनी पर हुआ है. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी काम से 6 नवंबर देर शाम पैदल कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सड़के किनारे चल रहे दोनों युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं. मौके पर मौजूद लोग दोनों को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इनका इलाज चल रहा है.

15 साल का ऋषि और विकास किसी काम से गांव में निकले थे. मेन रोड से रास्ता क्रॉस करने के लिए जैसे ही ये डिवाइडर की क्रॉसिंग पर पहुंचे ही थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों युवक पास ही में खड़ी इको कार और तेज रफ्तार कार के बीच में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी के दोनों युवक हवा में उछल गए. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.  इस घटना का वीडियो गांव के ही किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जो कि अब वायरल हो रहा है.

पुलिस ने मामला दर्ज लिया और जांच में जुट गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Road Accident, Road Accident CCTV, Mathura Road Accident, Road Accident Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com