विज्ञापन

यूपी में AI वीडियो पर सियासत तेज, सपा ने योगी पर साधा निशाना, BJP बोली- झूठ से छवि खराब नहीं होगी

समाजवादी पार्टी ने एक AI-जनरेटेड वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर निशाना साधा. इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सपा लगातार झूठ और दुष्प्रचार के जरिए छवि खराब करने की कोशिश कर रही है.

समाजवादी पार्टी ने AI वीडियो के जरिए सीएम योगी पर साधा निशाना
NDTV

समाजवादी पार्टी ने एक AI वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के जरिए सपा ने सीएम योगी पर निशाना साधा है. वीडियो समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया. एआई से बने इस वीडियो को जब प्ले किया गया, तो अखिलेश यादव समेत सभी लोग ठहाके लगाते दिखाई दिए. इसे लेकर अब बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी ने कहा है कि सपा कोशिश कर रही है कि कैसे भी बीजेपी की छवि खराब की जाए. 

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी यह कोशिश कर रही है कि कैसे भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब करने के लिए रोज नया नैरेटिव गढ़ा जाए, झूठ फैलाया जाए.  समाजवादी पार्टी ऐसे AI वीडियो बना रही है. लगातार इस तरह की खबरें गढ़ने की कोशिश कर रही है. लेकिन झूठ के पांव नहीं होते. ऐसा झूठ 2024 के चुनाव में बोला गया कि संविधान खत्म हो जाएगा. आरक्षण खत्म हो जाएगा. 

समाजवादी पार्टी AI से कितने भी वीडियो बनाकर भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश कर ले. लेकिन छवि खराब होने वाली नहीं है. ये छवि जनता के मन और ह्रदय पर राज कर रही है.

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला

वहीं अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और स्कूलों को बंद किए जाने समेत कई मुद्दों पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए एआई से वीडियो तैयार करवा कर प्रसारित कर रही है. अखिलेश ने चेतावनी दी कि सरकार ने अगर एआई के जरिए समाजवादी पार्टी को घेरने की कोशिश की तो पार्टी इस मोर्चे पर उसे पीछे छोड़ देगी. अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विपक्ष को बदनाम करने के लिए 'बच्चों के खेल' न खेले. उन्होंने कहा, 'एआई में हम उनसे काफी आगे हैं.' इस दौरान सपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित एक एआई वीडियो भी दिखाया गया, जिसके जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया गया.

अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पीडीए परिवार का विस्तार करने का संकल्प लिया है, ताकि आने वाले समय में सामाजिक न्याय के लिए समर्पित सरकार का गठन किया जा सके. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी अगले दो सप्ताह में मीडिया के माध्यम से भाजपा के कथित भ्रष्टाचार, पीडीए वर्ग के साथ हो रहे कथित अपमान और जिलास्तर पर होने वाले अन्याय को जनता के सामने रखेंगे.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भेज दें तो भी उसे वोट देना है.. सपा MLC लाल बिहारी का बयान वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, Up Election 2027, Up Election 2027 News, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com