समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी लाल बिहारी यादव का एक अजीबोगरीब बयान सामने आया है. उन्होंने एक शिक्षक गोष्ठी में कहा कि अगर अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भी भेज दें, तब भी उसी को वोट देना है. सपा एमएलसी के इस बयान को लेकर यूपी की सियासत भी गरमा गई है.
'व्यक्ति से ज्यादा पार्टी महत्वपूर्ण'
जानकारी के अनुसार MLC लाल बिहारी यादव आजमगढ़ में सपा की शिक्षक गोष्ठी में पहुंचे थे. वो गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने यह विवादित टिप्पणी की. यादव ने कहा, 'अगर अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भी भेज दें, तब भी उसी को वोट देना है क्योंकि व्यक्ति से ज्यादा पार्टी और संगठन महत्वपूर्ण है. व्यक्ति की बात छोड़ दीजिए, व्यक्ति तो बहुत महान होता है.'
बिल्ली के गले में घंटी सुना था, कुत्ते के गले में पहली बार शायद!!
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) August 31, 2026
आजमगढ के नेहरू हाल में शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का यह बयान वायरल है। pic.twitter.com/gvjwk8mXBQ
'27 का चुनाव जीवन मरण जैसा'
उन्होंने आगे कहा, 'यह 27 का चुनाव आपके जीवन और मरण का चुनाव होगा. 27 के चुनाव से पहले यह 26 (MLC चुनाव) जीतना होगा. यह चुनाव इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अगर 27 में चुनाव हार गए तो कहेंगे कि सरकार ने EVM में गड़बड़ी की. लेकिन 26 का चुनाव तो बैलेट पेपर से होगा. इसलिए यह चुनाव जीतना बहुत जरूरी है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं