New Car Launching in September: 2026 अब तक कार मैन्युफैक्चरर्स के लिए काफी अच्छा साल रहा है. अब तक कंपनियों ने भारतीय मार्केट में कई नई और अपडेटेड कारें लॉन्च की हैं. अगर आप भी नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बस कुछ दिन का इंतजार करना होगा. सितंबर में कई दमदार कार लॉन्च होने वाली हैं. अच्छी बात है कि बजट सेगमेंट से लेकर 7 सीटर तक हर ऑप्शन आपको देखने को मिलेंगे. आइए बिना किसी देरी के आपको इस महीने लॉन्च होने वाली टॉप कारों के बारे में बताते हैं.
Maruti Baleno Facelift
Maruti Baleno facelift 5 सितंबर को लॉन्च होने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार, इस Maruti हैचबैक के एक्सटीरियर में मामूली बदलाव देखने को मिल सकती है. हालांकि, इसे फ्रेश लुक मिलेगा. प्रीमियम हैचबैक में रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप, बंपर और अलॉय व्हील मिलेंगे. इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर, सीट वेंटिलेशन और Level 1 ADAS फीचर्स भी मिल सकते हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, Baleno में पहली बार CNG-AMT कॉम्बिनेशन भी मिलने की उम्मीद है. मौजूदा फोर-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन की जगह Swift का 1.2-लीटर Z-Series थ्री-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है. ये इंजन मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा. कंपनी इसको 6 लाख से कम में लॉन्च कर सकती है.
Kia Sorento
Kia Sorento Hybrid का ऑफिशियल लॉन्च 4 सितंबर को होने वाला है. Sorento, Kia की फ्लैगशिप SUV होगी और इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Skoda Kodiaq और Toyota Fortuner जैसी कारों से होगी. Kia Sorento में इंटरनेशनल वर्जन जैसा ही डिजाइन देखने को मिलेगा. इसके केबिन में बेज और ब्लैक डुअल-टोन थीम के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी सीट्स, सीट वेंटिलेशन, Level 2 ADAS और कई अन्य फीचर्स मिलेंगे.
इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा, जो AWD के साथ 238 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा. स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल वर्जन के अलावा Kia 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन वाला डीजल वर्जन भी लॉन्च करेगी.
Slavia Facelift
इस महीने से ही Skoda ने Slavia facelift की बुकिंग शुरू कर दी है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी ऑफिशियल कीमत की घोषणा सितंबर में होने की उम्मीद है. सेडान में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. इनमें रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, अपडेटेड हेडलैंप, रिवाइज्ड बंपर, नए अलॉय व्हील और अपडेटेड टेल लैंप शामिल हैं.
सेडान में कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें आपको रियर-सीट मसाजर, अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बड़ा ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स मिलेंगे. सेडान में 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI इंजन ऑप्शन पहले की तरह जारी रहेंगे. 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जबकि 1.5-लीटर TSI सिर्फ 7-स्पीड DSG के साथ आएगा.
Renault Triber Turbo
Renault ने संकेत दिया है कि उसकी एंट्री-लेवल MPV Triber जल्द ही टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है. यानी Triber Turbo को सितंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इस अपडेट के तहत Triber में अपडेटेड RGEP आर्किटेक्चर मिलने की संभावना है. ये मौजूदा CMF-A+ प्लेटफॉर्म का ज्यादा लोकलाइज्ड और मॉडर्न वर्जन है. पहले के वर्जन की तरह ही ये 7 सीटर गाड़ी लगभग 6 लाख की कीमत पर उपलब्ध हो सकती है.
MPV में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, इंजन 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर यूनिट होगा, जो 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. ये देखना दिलचस्प रहेगा है कि Renault इसमें CVT ऑप्शन देगी या इसे सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- JCB बुलडोजर खरीदने पर कितनी देनी होगी EMI? हर महीने इतने लाख की होगी कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं