- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दुर्घटना हुई.
- इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 17 गंभीर रूप से घायल हुए.
- सभी घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया.
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार परिवार हरदोई के रायपुर खटेली गांव से एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर वापस अपने गांव लौट रहा था. सभी लोग सीतापुर जिले के बरगवां गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसा पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव के पास हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.
हरदोई के रायपुर मठिया गांव में आयोजित मुंडन संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. हरदोई की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.
ये भी पढ़ें : धनतेरस की शाम और दिल्ली-NCR जाम, कई किलोमीटर तक रेंग रहीं गाड़ियां, कैब सेवाएं भी ध्वस्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं