- किराएदारो का 3 महीने का किराया माफ किए जाने का निर्णय लिया
- उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सय्यद वसीम रिज़वी ने NDTV से की बात
- यह निर्णय 1 मार्च से लागू माना जाएगा
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने उत्तर प्रदेश में अपने सभी वक़्फओ के किराएदारो का 3 महीने का किराया माफ किए जाने का निर्णय लिया है. शिया सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सय्यद वसीम रिज़वी ने NDTV को बताया कि ये निर्णय 1 मार्च से लागू माना जाएगा. उन्होंने बताया कि बोर्ड ने अपने मुख्य कार्यपालक अधिकारी को निर्देषित किया है कि वो बोर्ड के इस आदेश को तत्काल जनहित में दूरभाष के माध्यम से प्रदेश के सभी मुतावल्लिओं को सूचित करें. उनका मानना है कि कोरोना जैसी महामारी से पूरी दुनिया के साथ में हिंदुस्तान भी जूझ रहा है, हमारी हुकूमत भी गरीब जनता का सहयोग कर रही हैं और लोग भी आगे आ कर गरीबों की मदद कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में बहैसियत चेयरमैन मेरा सुझाव है की जब तक के यह महामारी खत्म नहीं हो जाती, क्ंयोकि हालात पता नहीं कब तक इसी तरह के रहे, तो अच्छा होगा कि हर वह व्यक्ति जिसको अल्लाह ने सक्षम बनाया है, केवल अपने पड़ोस के दो गरीब परिवारों को सिर्फ एक वक़्त का खाना भर पेट दे दे, तो शायद हम सब मिलकर इस खतरनाक हालात से निपट लेंगे.
Coronavirus: 21 दिन के लॉकडाउन को आगे बढ़ाने वाली खबरों का कोई आधार नहीं, सब अफवाह- केंद्र सरकार
वहीं कोरोनावायरस को लेकर देशभर में लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन को आगे बढ़ाने वाली खबरों का केंद्र सरकार ने खंडन करते हुए इन्हें अफवाह करार दिया है. सरकार का कहना है कि इन खबरों को कोई आधार नहीं है. पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के ट्वीट के मुताबिक, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने इन खबरों खंडन किया है और कहा है इस तरह की खबरें आधारहीन हैं. उन्होंने कहा, "अफवाहों और मीडिया में चल रही खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद इसे बढ़ा देगी. कैबिनेट सचिव ने इन रिपोर्टों का खंडन किया है और कहा है कि वे निराधार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं