विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरा: संभल में जिन पुलिसकर्मियों का मर्डर हुआ, उनके शव एंबुलेंस से नहीं, बल्कि टेम्पो से अस्पताल ले गए

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में बुधवार को एक दुस्साहसिक वारदात में कैदियों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या की और फरार हो गए

यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरा: संभल में जिन पुलिसकर्मियों का मर्डर हुआ, उनके शव एंबुलेंस से नहीं, बल्कि टेम्पो से अस्पताल ले गए
पुलिसकर्मियों के शव को टेम्पो से ले जाया गया अस्पताल
  • यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरा
  • पुलिसकर्मियों के शव को टेम्पो से ले जाया गया अस्पताल
  • सब्जी ढोने वाले टेम्पो में ले जाया गया अस्पताल
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में बुधवार को एक दुस्साहसिक वारदात में कैदियों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी. यह हत्याकांड करके तीन कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गए. इस दौरान यूपी का अमानवीय चेहरा देखने को मिला. जिन पुलिसकर्मियों की इस वारदात में हत्या हुई है, उनके शव को अस्पताल तक सब्जी ढोने वाले टेम्पो में ले जाया गया है. इसके लिए एंबुलेंस नहीं बुलाई गई. वहीं, यह जानकारी भी सामने आई है कि जिस पुलिस वैन में यह हादसा हुआ है, उसकी हालत बहुत खराब थी. उसे धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ता है. बुधवार रात भी मौके से वैन ले जाने के लिए पुलिस वालों ने धक्का मारकर वैन को चालू करवाया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. 

लग्जरी गाड़ियो में बैठ शुगर मिल पर छापा मारने पहुंचे 21 'CBI अधिकारी' लेकिन वहां बैठे थे कमिश्नर साहब!

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के मुताबिक कुछ कैदियों को लेकर मुरादाबाद जा रही एक वैन को अज्ञात बदमाशों ने बनियाठेर इलाके में जबरन रोक लिया और सुरक्षा में तैनात सिपाहियों हरेन्द्र और बृजपाल को गोली मार दी. इस वारदात में दोनों सिपाहियों की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पुलिसकर्मियों की रायफल और तीन कैदियों को साथ लेकर भाग गये.

उत्तर प्रदेश: कानून व्यवस्था की खुली पोल, दो पुलिसकर्मी समेत 11 की गोली मारकर हत्या

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पी.वी. रामाशास्त्री ने बताया कि मुरादाबाद की जेल से पेशी पर सम्भल जिले की चंदौसी स्थित अदालत लाए गए कुल 24 मुल्जिमों को वापस मुरादाबाद जेल ले जाया जा रहा था. रास्ते में शाम करीब पांच बजकर 20 मिनट पर बनियाठेर थाना क्षेत्र के धन्नूमल तिराहे के पास अज्ञात बदमाशों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया.

पिता से ई-रिक्शे पर घुमाने की जिद कर रहा था बेटा, मना किया तो दे दी जान

मुख्‍यमंत्री योगी ने इस वारदात में शहीद हुए दोनों पुलिसकर्मियों के परिजन को 50-50 लाख रुपये की सहायता और प्रत्येक शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी को असाधारण पेंशन तथा परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने के भी आदेश दिए हैं.

VIDEO: उत्तर प्रदेश: कैदियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में फेंका मिर्च पाउडर, फिर गोली मारकर की हत्या​
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhal Cops Body, Two Cops Killed, Sambhal News, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com