विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2019

2014 के बाद अमेठी में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी आज फिर आमने-सामने

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार और पांच जनवरी को अमेठी में रहेंगे. उनके दो दिवसीय दौरे के बीच केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी चार जनवरी को यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं.

2014 के बाद अमेठी में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी आज फिर आमने-सामने
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी आमने-सामने थे
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  चार जनवरी को अमेठी पहुंच रहे हैं. इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है. दोनों नेताओं के बयान सियासी पारा चढ़ा सकता है. ऐसा पहली बार होगा, जब दोनों नेता 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद और आने वाले लोकसभा चुनाव से कुछ माह पहले एक ही दिन अमेठी में आमने-सामने होंगे.  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार और पांच जनवरी को अमेठी में रहेंगे. उनके दो दिवसीय दौरे के बीच केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी चार जनवरी को यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं. राहुल गांधी चार जनवरी को अमेठी पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम के बाद नुक्कड़सभा में शामिल होंगे. इसके बाद परसादेपुर, नसीराबाद और परैया नमकसार होते हुए जिला मुख्यालय गौरीगंज पहुंचेंगे. कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता भवन का लोकार्पण करेंगे और अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.  

राहुल गांधी की पीएम को चुनौती पर बोलीं स्मृति ईरानी- क्या वे अमेठी की पंचायतों के नाम गिना सकते हैं?

वहीं पांच जनवरी को मुंशीगंज गेस्टहाउस में ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए मुसाफिरखाना में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे.  स्मृति ईरानी भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यवसायी राजेश अग्रहरि के आवास पर गरीबों को रजाई एवं गर्म कपड़ों का वितरण करेंगी.  इसके बाद अमेठी में एक आवासीय विद्यालय की आधारशिला रखेंगी.  सीएचसी गौरीगंज में सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन भी करेंगी. शुक्ल बाजार ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर शाम पांच बजे तक वापस लखनऊ लौट जाएंगी. लखनऊ से वाया रायबरेली गौरीगंज के रास्ते में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे. 

कांग्रेस-बीजेपी के दावों के बीच अमेठी रेल नीर प्लांट पर रेलवे के अधिकारियों ने कहा- 2015 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट

गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. इस हाईप्रोफाइल सीट पर आम आदमी पार्टी की ओर से कुमार विश्वास भी मैदान में थे. इस सीट के चुनाव पर पूरे देश की नजरें थीं. कुमार विश्वास जहां सिर्फ 30 हजार वोटों से कम में सिमट गए थे वहीं स्मृति ईरानी ने मतगणना के दौरान राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया था. मतगणना के दिन यह आंकड़ा पूरे देश में सबसे बड़ी खबर बन गई. लेकिन बाद में राहुल गांधी ने जबरदस्त वापसी की और स्मृति ईरानी को हरा दिया.

हिंदुत्व के मुद्दे पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कुछ यूं साधा निशाना​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Vs Smriti Irani, Amethi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com