Fire LPG Cylinder: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में LPG गैस सिलेंडर में लगी आग से एक ही परिवार को 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आगजनी की वजह सिलेंडर में रिसाव बताया जा हा है. चपेट में आए परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. सिलेंडर से आग की खबर के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया वरना सिलेंडर में विस्फोट से हादसा बड़ा हो सकता था.
ये भी पढ़ें-IRS अधिकारी बेटी रेप-मर्डर केसः आरोपी राहुल मीणा की रिमांड खत्म, आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस
सिलेंडर में ब्लास्ट होने से हो सकती थी दुर्घटना बड़ी
रिपोर्ट के मुताबिक सिलेंडर की आग में झूलसे परिवार का हालचाल लेने एडीएम अमृता सिंह, सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा, एसडीएम और तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए. प्रशासन ने घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है. राहत की बात यह रही कि सिलेंडर में रिसाव के चलते हुई दुर्घटना बड़ी हो सकती थी, लेकिन वहां पहुंची टीम द्वारा आग पर सावधानीपूर्वक काबू पा लिया गया.
विशेषज्ञों की निगरानी में घायलों का हो रहा उपचार
मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि सभी 9 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, यदि किसी की हालत में सुधार नहीं होता है, तो उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए लखनऊ या अन्य बड़े केंद्र में रेफर करने की व्यवस्था की जाएगी.

सिलेंडर में रिसाव के बाद ऐसे टाल सकते हैं आगजनी
गौरतलब है एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर तुरंत गैस रेगुलेटर को तुरंत बंद कर देना चाहिए, इससे खतरे को कम किया जा सकता है. रिसाव के खतरे के दौरान बिजली का स्विच ऑन-ऑफ नहीं करना चाहिए और कमरे में रिसाव से फैले गैस को बाहर निकालने के लिए घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह खोल देना चाहिए और तुरंत मदद के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन को संपर्क करना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं