Suicide In Police Station: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस स्टेशन के शौचालय में सुसाइड करने वाले युवक को पुलिस गुरुवार को गाजियाबाद से हाथरस हिरासत में लेकर लाई थी, लेकिन देर रात युवक ने सुसाइड कर लिया. मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी और आरक्षक को निलंबित कर दिया है.
ये भी पढ़ें-झांसी में शादी का झांसा देकर देशभर के 610 अधेड़ पुरुषों का किया शिकार, फेक कॉल सेंटर की ओनर हिना कौशर गिरफ्तार
शौचालय में सुसाइड करने वाले मृतक को गुरुवार को पुलिस चंदपा थाने लाई थी
गौरतलब है चंदपा थाने के शौचालय में सुसाइड करने वाले युवक चंद्रपाल को गुरुवार को चंदपा थाने की पुलिस ने लापता किशोरी के साथ हुई बरामदगी के बाद अपने साथ गाजियाबाद से हाथरस आई थी. उसे लोनी में लापता किशोरी के साथ ही बरामद किया गया था. बीते 15 अप्रैल से लापता किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाजियाबाद से बरामद हुई लापता किशोरी के साथ मिला था आरोपी युवक
रिपोर्ट के मुताबिक युवक 15 अप्रैल से लापता और गाजियाबाद से बरामद की गई किशोरी गाजियाबाद के लोनी निवासी चंद्रपाल के साथ भागी थी. आरोप है कि मृतक बहला-फुसलाकर किशोरी को गाजियाबाद लेकर आया था. गत 18 अप्रैल को किशोरी के पिता द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद चंदपा पुलिस ने 23 अप्रैल को लोनी से किशोरी को बरामद किया था और उसके साथ मौजूद चंद्रपाल को साथ हाथरस ले आई थी.
ये भी पढ़ें-Dhongi Baba: शादी की बाधा दूर करने के नाम पर किया घिनौना काम, नासिक के एक और ढोंगी बाबा के खिलाफ FIR दर्ज
लापरवाही बरतने के आरोप में चंदपा थाना प्रभारी और आरक्षक को निलंबित किया
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, किशोरी और युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है. पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने पर चंदपा थाना प्रभारी और एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं