नई दिल्ली: पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकाने पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा भारत जश्न मना रहा है. हर कोई भारतीय सेना के एक्शन की तारीफ कर रहा है. हालांकि, यूपी के शाहजहांपुर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बुधवार को एक बच्चे के द्वारा जश्न मनाना कुछ लोगों को नागवार गुजरा है. बच्चे ने पाकिस्तान पर भारत की स्ट्राइक का जश्न मनाते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया तो यह देख दो युवक भड़क गए. दोनों ने बच्चे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में बच्चा घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ऑपरेशन सिंदूर पर हो रही थी चर्चा
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर युवकों की पिटाई कर दी. उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, घटना पुवायां गल्ला मंडी की है, जहां धर्मांगदापुर का रहने वाला 8 साल का सुरजीत अपने पिता के साथ गल्ला मंडी आया था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुवायां नवीन गल्ला मंडी में पाकिस्तान में आतंकियों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही थी. इसी दौरान सुरजीत ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे लगा दिए. उसकी इस बात पर वहां मौजूद मोहीद खान और वसीम नाराज हो गए. मोहीद ने वसीम के साथ मिलकर सुरजीत की पिटाई कर दी.
गुस्साए युवकों ने बच्चे पर किया हमला
इसके साथ ही मोहीद और वसीम ने सुरजीत पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में सुरजीत के हाथ पर लगे चाकू से गहरा घाव हो गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा. वहां काम कर रहे मजदूरों ने दोनों हमलावरों की पिटाई करते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू युवा संगठन भारत के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और अपने संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा को भी मौके पर बुला लिया. घटना के बाद हिंदू युवा संगठन भारत के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे.
हिंदू युवा संगठन भारत के अवनीश मिश्रा ने कहा कि एक बच्चे ने जब अपने देश की भारतीय सेना की कार्रवाई पर हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया तो देश में छुपे गद्दार मोहीद और वसीम ने बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया ऐसे गद्दारों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर दी गई तारीख के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं