विज्ञापन

नोएडा सुपरनोवा सोसाइटी में नलों से आ रहे गंदे पानी का क्या मामला है? फ्लैट ओनर ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी में नलों से कीड़े-मकोड़ों वाला काला गंदा पानी आने का वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद एनडीटीवी ने सोसयटी में रहने वाले लोगों से मिलकर बात की.

नोएडा सुपरनोवा सोसाइटी में नलों से आ रहे गंदे पानी का क्या मामला है? फ्लैट ओनर ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
नोएडा की सुपरनोवा सोसायटी में गंदे पानी आने का वीडियो वायरल है. (Photo: NDTV)
  • नोएडा की एक सोसायटी से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नलों से गंदा पानी आ रहा है.
  • निवासियों के मुताबिक, पिछले दो साल से लगातार गंदे पानी की समस्या है.
  • सोसाइटी पदाधिकारियों के मुताबिक, बिल्डर द्वारा गंगाजल का बकाया बिल नहीं चुकाया गया है.
नोएडा:

नोएडा की पॉश सुपरनोवा सोसाइटी में इन दिनों गंदे पानी की सप्लाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नलों से कीड़े-मकोड़ों वाला गंदा और काला पानी निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. इन खबरों ने हाई-राइज इमारतों में रहने वाले लोगों की मूलभूत सुविधाओं और स्वास्थ्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले से जुड़ी जमीनी हकीकत जानने के लिए एनडीटीवी ने मौके पर जाकर सोसाइटी के निवासियों से बात की. सोसायटी में एक फ्लैट मालिक अशरद ने अपना दर्द बयां किया. उनका कहना है कि वे पिछले करीब दो साल से इस समस्या का सामना कर रहे हैं. नलों से अक्सर काला और बदबूदार पानी आता है, जिसमें बहुत गंदे कीड़े भी होते हैं. गंदे पानी की वजह से न सिर्फ नल जाम हो जाते हैं, बल्कि वॉशरूम से इतनी भयंकर बदबू आती है कि वहां रहना मुश्किल हो जाता है. 

सुपरनोवा निवासी अरशद ने बताया कि यह गंदा पानी लगातार नहीं आता. मेंटेनेंस ऑफिस में कई बार शिकायत करने के बाद जब प्लंबर आता है, तब पानी साफ होता है. 

निवासी का आरोप है कि दूषित पानी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. लगातार बनी हुई इस परेशानी की वजह से कई परिवार सोसाइटी छोड़कर जा चुके हैं और खुद अशरद भी अब यहां से कहीं और शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं.

पदाधिकारियों ने क्या बताया?

जब हम सुपरनोवा वेस्ट के फ्लैट नंबर 2508 में पहुंचे और बाथरूम में गए, तो उस वक्त नलों में पानी बिल्कुल साफ आ रहा था. इस पूरी स्थिति को लेकर जब हमने सोसाइटी के एओए अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क किया, तो उन्होंने फिलहाल कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया. 

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में उल्लू का आतंक, 3 दिन में 5 लोगों पर हमला; रात में बना डर का माहौल

हालांकि, कैमरे के पीछे हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि बिल्डर द्वारा गंगाजल का बकाया बिल जमा नहीं किया गया था, जिसके चक्कर में पीछे से पानी की सप्लाई काट दी गई थी.

पदाधिकारियों का दावा है कि सोसाइटी साफ पानी की सप्लाई है. वायरल हो रहे वीडियो के बारे में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह सोसाइटी में रहने वाले एक किराएदार ने वायरल किया था, जो अब यहां से शिफ्ट होकर दिल्ली जा चुके हैं. पदाधिकारियों ने बताया कि सुपरनोवा का यह पूरा मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है और इसी कानूनी प्रक्रिया को लेकर एओए के सभी पदाधिकारियों की एक मीटिंग चल रही है. सभी लोग उसी मीटिंग के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं. उन्होंने आश्वासन दिया है कि मीटिंग खत्म होने के बाद वे इस पूरे विवाद पर कैमरे के सामने आकर अपना पक्ष जरूर रखेंगे. 

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में महिला ने काटा बवाल, गालियां दीं, गार्ड को मारी लात-वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida, Dirty Water, Supernova Society, Black Water, Ground Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com