विज्ञापन

नोएडा में बवाल की 10 तस्वीरें, पुलिस वैन, कारों में तोड़फोड़, आगजनी, चिल्ला बॉर्डर से अक्षरधाम तक ट्रैफिक जाम

Noida Protest Photos and Videos: नोएडा में उग्र प्रदर्शनकारी मजदूरों को शांत करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई. मजदूरों का यह आंदोलन पिछले कुछ दिनों से जारी था, इसकी शुरुआत गुरुग्राम से शुरू हुई जो कि अब नोएडा पहुंच गई.

नोएडा में बवाल की 10 तस्वीरें, पुलिस वैन, कारों में तोड़फोड़, आगजनी, चिल्ला बॉर्डर से अक्षरधाम तक ट्रैफिक जाम
Noida Protest Photos, Videos: नोएडा में उग्र प्रदर्शनकारी मजदूरों को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
  • नोएडा के फेस-2, सेक्टर-63 और सेक्टर-62 में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी
  • प्रदर्शनकारी मजदूरों ने कई जगह पत्थरबाजी की और पुलिस वाहनों में आग लगाई, जिससे हिंसक संघर्ष हुआ
  • पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की, पर आमने-सामने की स्थिति बनी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:

Noida Protest Photos and Videos: नोएडा में चल रहा मजदूरों का प्रदर्शन आज और उग्र हो गया. इससे नोएडा फेस-2, नोएडा सेक्‍टर-63, सेक्‍टर-62 में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन से हड़कंप मच गया है. इससे नोएडा में कई जगह ट्रैफिक जाम हो गया है. उग्र मजदूरों ने कई जगह पर पथराव किया, पुलिस की गाडि़यों में आग लगा दी. थाना फेस-टू और ईकोटेक थर्ड क्षेत्र में सैकड़ो मजदूर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए. देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया और पथराव आगजनी तथा पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई. 

Latest and Breaking News on NDTV

नोएडा में उग्र प्रदर्शनकारी मजदूरों को शांत करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई.

Latest and Breaking News on NDTV

मजदूरों का यह आंदोलन पिछले कुछ दिनों से जारी था, इसकी शुरुआत गुरुग्राम से शुरू हुई जो कि अब नोएडा पहुंच गई.

Latest and Breaking News on NDTV

नोएडा का फेस-2 क्षेत्र जहां होजरी कंपलेक्स में करीब 100 से अधिक कंपनियां संचालित है, इस आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, ईकोटेक थर्ड के औद्योगिक विहार क्षेत्र में भी 100 से अधिक कंपनियां है, जहां से बड़ी संख्या में मजदूर इस प्रदर्शन में शामिल हुए.  मजदूरों के उग्र प्रदर्शन के कारण चिल्ला बॉर्डर से अक्षरधाम तक ट्रैफिक जाम लग गया है. लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कुल मिलाकर इन दोनों क्षेत्रों में 500 से अधिक कंपनियों के कर्मचारी किसी न किसी रूप में इस आंदोलन से जुड़े बताए जा रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि उनकी मांगे लंबे समय से अनसुनी की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

मजदूरों की मुख्य मांग हैं- न्यूनतम वेतन बढ़कर 26000 रुपये प्रतिमाह की जाए, ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से मिले, काम के घंटे तय हों और अतिरिक्त काम का दबाव न हो, हर सप्ताह एक दिन का अवकाश सुनिश्चित किया जाए, वेतन समय पर बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाए, श्रम कानून का शक्ति से पालन हो. 

Latest and Breaking News on NDTV

मजदूरों को आरोप है कि उन्हें मौजूदा समय में बहुत कम वेतन मिल रहा है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है. क्या कर्मचारियों को प्रतिदिन 500 से ₹700 तक ही मजदूरी मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा 10-12 घंटे तक काम कराया जाता है. ओवर टाइम का सही भुगतान नहीं होता. छुट्टी और बोनस जैसी सुविधाएं नहीं मिलती. इन समस्याओं के कारण मजदूरों का गुस्सा लगातार बढ़ता गया और आखिरकार प्रदर्शन उग्र हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- नोएडा में निजी कंपनियों के कर्मचारियों ने क्यों काटा बवाल? मांगें मनवाने के बाद भी क्यों फंस गया पेच

ये भी पढ़ें :- नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा, देखें VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com