नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी चेतावनी है. 20 जून से नोएडा अथॉरिटी यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर बड़ा बुलडोजर एक्शन शुरू करने जा रही है. कई प्रमुख सेक्टर इसकी जद में हैं - क्या आपका इलाका भी शामिल है?
अगर आपने भी नोएडा या ग्रेटर नोएडा में नदी किनारे किसी आलीशान फार्म हाउस, सस्ते प्लॉट या रिजॉर्ट में इन्वेस्ट किया है, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है. नोएडा अथॉरिटी ने यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र (Floodplain Area) में बने सभी अवैध पक्के निर्माणों को ध्वस्त करने का आखिरी अल्टीमेटम दे दिया है.
अथॉरिटी के सीईओ (CEO) कृष्णा करुणेशन ने एनडीटीवी को बताया कि
कृष्णा करुणेशन
स्विमिंग पूल से लेकर आलीशान फार्म हाउस तक: रडार पर हैं ये चीजें
नदियों का डूब क्षेत्र पूरी तरह 'नो-कंस्ट्रक्शन जोन' होता है, जहां किसी भी तरह का पक्का निर्माण गैरकानूनी है. इसके बावजूद भू-माफियाओं ने नियमों को ताक पर रखकर यहां करोड़ों के साम्राज्य खड़े कर दिए हैं. अथॉरिटी के रडार पर इस बार ये अवैध निर्माण हैं:
- अवैध कॉलोनियां और पक्के मकान
- लग्जरी फार्म हाउस और स्विमिंग पूल
- कमर्शियल रिसॉर्ट्स और होटलनुमा ढांचे
प्रशासन क्यों ले रहा है इतना बड़ा एक्शन?
अधिकारियों का कहना है कि मानसून के दौरान जब नदियों का जलस्तर बढ़ता है, तो इन अवैध इलाकों में पानी भर जाता है. इसके बाद सरकार को करोड़ों रुपये और भारी संसाधन लगाकर लोगों को रेस्क्यू करना पड़ता है. इस बार मानसून की बारिश आने से पहले ही इस समस्या को जड़ से खत्म करने की तैयारी है.
नोएडा के इन सेक्टर्स में मचेगा हड़कंप (देखें पूरी लिस्ट)
नोएडा अथॉरिटी ने उन सभी इलाकों को चिन्हित कर लिया है जहां सबसे ज्यादा अवैध निर्माण हुआ है. अगर आपकी प्रॉपर्टी इन सेक्टर्स के पास है, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं:
1. यमुना नदी का डूब क्षेत्र (Yamuna Floodplain)
- सेक्टर 94, 124, 125, और 127 (IT और इंस्टीट्यूशनल हब)
- सेक्टर 128, 131, 133, और 134
- सेक्टर 135, 168 और हाई-राइज सोसायटियों वाला सेक्टर 150.
2. हिंडन नदी का डूब क्षेत्र (Hindon Floodplain)
- छिजारसी, सेक्टर 63A, बेहलोलपुर, शाहदरा और सुथियाना
- गढ़ी चौखंडी, सेक्टर 123, 118, और 115
- सेक्टर 143, 143A, 148 और यमुना-हिंडन का संगम क्षेत्र (मोमनाथल/सेक्टर 150).
सबसे बड़ा हॉटस्पॉट: सेक्टर 150 दोनों नदियों के मुहाने पर बसा है, इसलिए यहां सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है.

Illegal construction | Noida authority action.
अफसरों में हड़कंप, इस वीकेंड भारी पुलिस बल रहेगा तैनात
सीईओ के 'कार्रवाई करो या कुर्सी छोड़ो' वाले अल्टीमेटम के बाद नोएडा अथॉरिटी के इंजीनियरिंग और एन्फोर्समेंट विंग में हड़कंप मचा हुआ है. किसी भी तरह के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पीएसी (PAC) बल को भी बैकअप में रखा गया है.
इस वीकेंड (शनिवार-रविवार) नोएडा और ग्रेटर नोएडा के नदी किनारों पर भारी मशीनों और बुलडोजर की गूंज सुनाई देने वाली है. अगर आप दिल्ली-NCR में जमीन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो डूब क्षेत्र के इन विजुअल्स और फ्रॉड से जरूर बचें.
जरूरी सवाल :
1. नोएडा में बुलडोजर कार्रवाई कब शुरू होगी?
A. अथॉरिटी के अनुसार 20 जून से कार्रवाई शुरू हो सकती है.
2. किन इलाकों में सबसे ज्यादा खतरा है?
A. यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र वाले सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.
3. डूब क्षेत्र में निर्माण अवैध क्यों है?
A. यह क्षेत्र बाढ़ के दौरान पानी के बहाव के लिए जरूरी होता है, इसलिए यहां निर्माण प्रतिबंधित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं