India A vs Afghanistan A Highlights, Tri-Series 2026: भारत-ए ने बुधवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई सीरीज के पांचवें मैच को 101 रन से अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है और उसने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर किया है.
ट्राई सीरीज का लीग स्टेज का आखिरी मैच श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है और इस मैच की विजेता टीम कौन सी होगी, उससे पता चलेगा कि भारत का सामना किससे होगा. भारत ने 4 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं. इस टीम का नेट रन रेट +0.797 है. वहीं, 3 मुकाबलों में 2 जीत के साथ श्रीलंका (+0.494 नेट रन रेट) दूसरे स्थान पर है. अफगानिस्तान (-1.983 नेट रन रेट) 3 में से 2 मैच गंवाकर तीसरे पायदान पर मौजूद है.
320 के लक्ष्य के जवाब में अफगान टीम 36.5 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई. कप्तान इमरान मीर (32) ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 9.4 ओवरों में 70/3 के स्कोर तक पहुंचाया. यहां से बहिर शाह ने फैजल शिनोजादा के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन जुटाकर टीम को 157 के स्कोर तक पहुंचाया.
फैजल 56 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बहिर शाह ने 5 बाउंड्री के साथ 57 रन की पारी खेली. इनके अलावा, मोहम्मद इशाक ने 16 रन और फरमानुल्लाह सफी ने 17 रन बनाए, लेकिन हार के अंतर को कम नहीं कर सके. भारत की तरफ से निशांत संधू ने 6.5 ओवरों में 31 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि यश ठाकुर ने 2 विकेट हासिल किए.
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 319 रन लगाए हैं. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या अच्छी लय में दिखाई दिए और दोनों ने मिलकर 7.6 ओवर में 75 रन जोड़े. वैभव ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 28 गेंदों में 38 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे. वैभव ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए.
ऋतुराज गायकवाड़ ने भी आगाज तो दमदार किया, लेकिन 31 गेंदों में 30 रन बनाने के बाद वह पवेलियन लौट गए. ऋतुराज ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए. प्रियांश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. प्रियांश ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए. प्रियांश ने 9 चौके और एक छक्के लगाया.
कप्तान तिलक वर्मा भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 75 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 59 रन बनाए. तिलक को कुमार कुशाग्र का अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई. कुशाग्र ने 67 गेंदों में 58 रन बनाए. सूर्यांश शेडगे इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 रन बनाकर आउट हुए. अंत के ओवरों में विपराज निगम निशांत संधू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिए 29 गेंदों में 41 रन जोड़े.
विपराज बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए. वहीं, निशांत नाबाद रहे और उन्होंने 26 गेंदों में 21 रनों की अहम पारी खेली. अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर रनआउट हुए. गेंदबाजी में अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह सफी ने दो-दो अपने नाम किए.
India A vs Afghanistan A Live score: फाइनल में पहुंचा भारत
भारत ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गया है. टीम इंडिया के 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के बाद 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.797 का है. जबकि श्रीलंका दूसरे स्थान पर आ गई है. श्रीलंका के 3 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.494 का है. अगर श्रीलंका अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हरा देती है तो वह और भारत फाइनल खेलेगी.
हालांकि, अफगानिस्तान ने कोई चमत्कार किया तो वह श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा भी दिया तो वह दूसरे स्थान पर आएगी. श्रीलंका का रन रेट भारत से खराब है. अफगानिस्तान का रन रेट श्रीलंका और भारत से भी बेहतर हुआ तो भी भारत दूसरे स्थान पर ही रहेगा. ऐसे में भारत का फाइनल का टिकट पक्का है.
अफगानिस्तान के आखिरी दोनों विकेट निशांत सिंद्धू ने झटके. पहले उन्होंने शम्स उर रहमान को बोल्ड किया, जबकि इसके दो गेंद बाद उन्होंने ज़हीर खान का शिकार किया. अफ़गानिस्तान 218 रन पर ऑल-आउट हो गई. एक बार जब बहिर और फैसल की साझेदारी टूटी तो अफगानिस्तान के लिए मैच में वापसी मुश्किल हो गई. अफगानिस्तान ने अपने आखिरी के पांच विकेट 70 रनों के अंदर गंवाए हैं. बहिर और फैसल के बीच चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी के अलावा, अफगानिस्तान के लिए इस मैच में कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई. यह भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच था. अब वह रविवार को फाइनल खेलेगी.
INTO THE FINALS 👏
— BCCI (@BCCI) June 17, 2026
India A clinch a magnificent 1️⃣0️⃣1️⃣-run win over Afghanistan A to book their spot in the finals of the #TriNationSeries 💙
Scorecard ▶️ https://t.co/Kg9IWt7M5b#INDAvAFGA pic.twitter.com/kZ6YL4ngod
India A vs Afghanistan A Live score: फाइनल से 2 विकेट दूर भारत
अफगानिस्तान ने 150 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाए थे, लेकिन उसके बाद से उसकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. अब्दुल्ला अहमदज़ई को अब जाना होगा. बाउंड्री लाइन पर प्रियांश आर्य ने जबरदस्त कैच लपका है. लॉन्ग-ऑन पर कैच लिया. थर्ड अंपायर ने अपना फैसला सुनाने के लिए काफी समय लिया है. ऑफ स्टंप पर टॉस हुई थी गेंद, जिसे अब्दुल्ला अहमदज़ई ने इसे लॉन्ग-ऑन की तरफ मारा दिया. डीप में फील्डर रोप्स के ठीक सामने था. वह साइड में गए. गेंद लपकी. उन्हें लगा कि वह बाउंड्री को छू देंगे तो उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया. इसके बाद कैच पूरा करने के लिए वापस आए. थर्ड अंपायर ने कई एंगल से देखने के बाद फैसला लिया. यह समझना बहुत मुश्किल है कि फील्डर का दाहिना पैर रोप्स को छू गया था या नहीं. अब्दुल्ला अहमदज़ई 6 रन बनाकर जा रहे हैं.
34.1 ओवर: अफगानिस्तान ए 212/8
India A vs Afghanistan A Live score: जीत से 3 विकेट दूर भारत
भारत ट्राई सीरीज के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से अब केवल 3 विकेट दूर है. बहिर के आउट होने के बाद अफगानिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. फरमानुल्लाह सफी जो तेजी से रन बटोरे रहे थे, वो आउट हुए. सूर्यांश शेडगे ने उन्हें अपना शिकार बनाया है. यह मैच अब भारत का है. फरमानुल्लाह सफी प्लंब हुए. अंपायर ने उंगली उठाने में देरी नहीं की. गेंद की टर्न से बीट हुए. अफगानिस्तान 'ए' अब लगातार विकेट खो रहा है. उनर पर बाहर होने का खतरा है. जबकि फाइनल अब श्रीलंका ए और भारत ए के बीच हो सकता है. फरमानुल्लाह सफी 17 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया.
32.5 ओवर: अफगानिस्तान ए 200/7
India A vs Afghanistan A Live score: भारत को छठी सफलता
मोहम्मद इशाक को जाना होगा. अशोक शर्मा ने डीप में जबरदस्त कैच लपका. ऑफ स्टंप के ठीक बाहर गेंद थी. इशाक ने पेस का इस्तेमाल करके उसे थर्ड मैन की तरफ लैप डाउन करना चाहा था. लेकिन इसे ज़्यादा स्क्वेयर हिट किया. लग रहा था कि गेंद नो मैन्स लैंड में गिर जाएगी. लेकिन अशोक शर्मा अपनी बाईं ओर दौड़े, पूरी तरह से डाइव लगाई. दोनों हाथों से गेंद को पकड़ा. मोहम्मद इशाक ने 23 गेंदों म 16 रन बनाए हैं. पारी के दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया है. दूसरी तरफ फरमानुल्लाह सफी हैं, जो तेजी से रन बटोरने की कोशिश में है. अफगानिस्तान के छह विकेट गिर चुके हैं और उसका स्कोर 200 के करीब है. क्या अफगानिस्तान चेज के करीब पहुंच पाएगा. उनके पास अभी एक मैच और है. रन रेट का उन्हें ध्यान रखना होगा.
31.4 ओवर: अफगानिस्तान ए 198/6
India A vs Afghanistan A Live score: भारत को पांचवीं सफलता
चलिए बहिर भी आउट हुए. विप्रज निगम ने विकेट निकाला. सूर्यांश शेडगे ने कैच किया. बहिर शाह का खराब शॉट. अफगानिस्तान के दोनों सेट बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. बहिर शाह ने अपना अर्द्धशतक जरूर लगाया था. लेकिन वह क्रीज पर डट नहीं पाए. बहिर शाह एक्रास द लाइन खेलने गए थे, लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. भारत के लिए स्पिनर एक बार फिर काम कर रहे हैं. इंडिया 'ए' ने जल्दी-जल्दी दो विकेट लिए और उन्होंने मुकाबले में खुद को आगे कर लिया. बीती 15 गेंदों में भारत के लिए मैच बदलता हुआ. बहिर शाह ने 52 गेंदों में चार चौके और एक छक्के के दम पर 57 रनों की पारी खेली है.
27.1 ओवर: अफगानिस्तान ए 173/5
India A vs Afghanistan A Live score: भारत को चौथी सफलता मिली
भारत को चौथी सफलता मिली. अनुकूल रॉय ने यह साझेदारी तोड़ी है. फैसल शिनोज़ादा को जाना होगा. फैसल शिनोज़ादा ने 56 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली है. पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया. टॉस अप गेंद, जो पड़ने के बाद अंदर आई, उसे फैसल शिनोज़ादा ने ऑन साइड में खेलने का प्रयास किया था.लेकिन बैट का फेस जल्दी बंद कर बैठे. और अनुकूल ने आसान कैच लपका. बहिर शाह और फैसल शिनोज़ादा ने चौथे विकेट के लिए 89 गेंदों में 87 रन जोड़े हैं. फैसल शिनोज़ादा अपने अर्द्धशतक से तो चूक गए हैं, क्या बहिर अपना शतक पूरा कर पाएंगे.
24.3 ओवर: अफगानिस्तान ए 157/4
India A vs Afghanistan A Live score: शतक की बढ़ रही साझेदारी
बहिर शाह और फैसल शिनोज़ादा के बीच साझेदारी अब शतक की ओर बढ़ रही है. टीम इंडिया को चौथे विकेट की तलाश है. यह दोनों ही बल्लेबाज अपने-अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. अनुकूल रॉय और सुर्यांश शेडगे अभी गेंदबाजी कर रहे हैं. लेकिन भारत को सफलता नहीं मिली है. 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर एक मौका था, लेकिन वहां मौजूद खिलाड़ी ने इसे छोड़ दिया. तिलक वर्मा के चेहरे पर इसके बाद हैरानी साफ दिखाई दी. हालांकि, बीते तीन ओवरों में रनों की गति थोड़ी कम जरूर हुई है. क्या इससे दवाब बढ़ेगा? भारत को यह साझेदारी जल्द से जल्द तोड़नी होगी.
23.0 ओवर: अफगानिस्तान ए 151/3
India A vs Afghanistan A LIVE Score: अफगानिस्तान को चाहिए 223
अफगानिस्तान को जीत के लिए अब 223 रन चाहिए. बहिर शाह और फैसल शिनोज़ादा के बीच चौथे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है. दोनों के बीच 27 रनों की साझेदारी हो चुकी है. 10वें ओवर के बाद गेंदबाजी में बदलाव हुआ. अशुंल कंबोज की जगह विप्राज निगम को अटैक पर लगाया गया है. उन्होंने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए. जबकि दूसरे छोर से निशांत सिंद्धू हैं.
आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. भारत की नजर चौथे विकेट पर होगी. पिछले ओवर में बहिर शाह ने दो बेहतरीन चौके लगाए हैं. पहला चौका ओवर की दूसरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में लगाया, जबकि अगली गेंद पर भी रीप्ले दिखाया.
दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम अभ्यास कर रही है. अगर आज भारत को जीत नहीं मिली तो वह फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी. जबकि दूसरी ओर अफगानिस्तान के पास एक और मौका होगा और अगर उसने अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हरा दिया तो ट्राई नेशन का फाइनल श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने की संभावना होगी.
14.0 ओवर: अफगानिस्तान ए 97/3India A vs Afghanistan A LIVE Score: अफगानिस्तान ए के तीन विकेट गिरे
अफगानिस्तान ए के तीन विकेट गिर चुके हैं. बाहिर शाह और फैसल शिनोजादा क्रीज पर
अफगानिस्तान ए 72/3 (10.2 ओवर)
India A vs Afghanistan A LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने लपका सनसनीखेज कैच
भारतीय फील्डर वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए एक अद्भुत और सनसनीखेज कैच लपका, जिसे देखकर सब दंग रह गए. अफगानिस्तान के बल्लेबाज खालिद तनिवाल क्रीज पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे महज 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
India A vs Afghanistan A LIVE Score: यश ठाकुर ने झटका पहला विकेट, हसन ईसाखिल पवेलियन लौटे
इंडिया 'A' से मिले 320 रनों के विशाल और पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान 'A' की शुरुआत बेहद खराब रही है. पारी के शुरुआती ओवरों में ही अफगानिस्तान की टीम को पहला बड़ा झटका लग चुका है. सलामी बल्लेबाज हसन ईसाखिल सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं, जिससे अफगान टीम पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है. इस बड़े नॉकआउट मुकाबले में टीम इंडिया 'A' के गेंदबाजों ने कसी हुई शुरुआत की और विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा.
भारत की तरफ से तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने धारदार गेंदबाजी करते हुए टीम को यह पहली बड़ी सफलता दिलाई. यश ठाकुर की बेहतरीन गेंद पर हसन ईसाखिल अपना विकेट गंवा बैठे. पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद अब अफगानिस्तान 'A' की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. फाइनल की रेस में बने रहने और इस विशाल लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अब अफगानिस्तान को क्रीज पर विकेट बचाकर रखने होंगे और बल्लेबाजों को मिलकर एक बहुत बड़ी और मजबूत साझेदारी खड़ी करनी होगी.
India A vs Afghanistan A LIVE Score: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा
ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज 2026 के इस बेहद अहम मुकाबले में इंडिया 'ए' ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान 'ए' के सामने जीत के लिए 320 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने लक्ष्य का पीछा शुरू कर दिया है.
IND A vs AFG A live score: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 320 रनों का लक्ष्य
भारत ने अफगानिस्तान को दिया 320 रनों का लक्ष्य, प्रियांश-तिलक और कुशाग्र का अर्धशतक
IND A vs AFG A live score: कैप्टन तिलक वर्मा आउट, भारत 'ए' को लगा 6वां झटका
भारतीय 'ए' टीम को 6वां झटका कैप्टन तिलक वर्मा के रुप में लगा है, जो चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंद में 59 रन बनाकर अब्दुल्ला अहमदजई का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 44.3 ओवरों में 6-271 रन है.
IND A vs AFG A live score: भारत को लगा पांचवा झटका, सूर्यांश लौटे पवेलियन
कप्तान तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक के जश्न के बीच इंडिया 'A' को पांचवां बड़ा झटका लगा है. कुमार कुशाग्र के आउट होने के बाद क्रीज पर आए सूर्यांश शेडगे ज्यादा देर तक कप्तान का साथ नहीं निभा सके और सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं. अफगानिस्तान 'A' के गेंदबाजों ने एक बार फिर कसी हुई गेंदबाजी का फायदा उठाया और सूर्यांश को बड़े शॉट्स खेलने के प्रयास में अपने जाल में फंसा लिया. इस विकेट के गिरने से भारतीय पारी की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा है.
IND A vs AFG A live score: कुमार कुशाग्र की तूफानी पारी का अंत
शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद कुमार कुशाग्र 58 रनों की आक्रामक पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं, जिससे भारत को चौथा झटका लगा है. कुशाग्र ने क्रीज पर आते ही अफगानिस्तान 'A' के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-हस कर दिया और मैदान के चारों कोने में बाउंड्री बटोरीं.
IND A vs AFG A live score: कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की जोड़ी ने संभाला मोर्चा
तीन झटके के बाद इंडिया 'A' की पारी अब पटरी पर लौटती हुई दिख रही है. मैदान पर कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की जोड़ी सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए डटी हुई है. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर रनों की रफ्तार को बनाए रखा है. बेहतरीन काउंटर-अटैक और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया 'A' ने 3 विकेट खोकर अबतक 175 रनों का एक मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है.
IND A vs AFG A live score: भारत को लगा तीसरा झटका, ऋतुराज गायकवाड़ लौटे पवेलियन
शानदार शुरुआत के बाद इंडिया 'A' की पारी अब मुश्किल में नजर आ रही है, क्योंकि टीम को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा है. पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बटोरने के बाद भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. सबसे पहले सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद क्रीज पर आए प्रियांश आर्य ने अर्धशतक लगाया लेकिन 58 रन बनाकर आउट हो गए.
दो विकेट गिरने के बाद फैंस को ऋतुराज गायकवाड़ से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन अफगानिस्तान 'A' के गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ का फायदा उठाते हुए गायकवाड़ को भी अपने जाल में फंसा लिया. और वो भी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
IND A vs AFG A live score: प्रियांश आर्या की आक्रामक बल्लेबाजी जारी
प्रियांश आर्या ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है उसके बाद भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी जारी है, वैभव सूर्यवंशी के पवेलियन लौटने के बाद अब बड़ी जिम्मेदारी इनके कंधों पर है.
IND A vs AFG A live score: पावरप्ले में भारत का धमाकेदार खेल
इंडिया 'ए' ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 10 ओवरों में ही 1 विकेट के नुकसान पर 91 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. पहले विकेट के रूप में वैभव सूर्यवंशी (38 रन) के आउट हुए है और अब ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्या की जोड़ी क्रीज पर है.
IND A vs AFG A live score: वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट, भारत को पहला झटका
मैदान पर मिल रहे जीवनदान का फायदा उठाकर क्रीज पर पैर जमा चुके युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी आखिरकार पवेलियन लौट गए हैं, जिससे इंडिया 'ए' को 38 रन के स्कोर पर पहला बड़ा झटका लगा है. आउट होने से ठीक पहले थर्ड अंपायर के एक बेहद करीबी फैसले के कारण नॉटआउट बचकर भाग्यशाली रहे सूर्यवंशी इस बार किस्मत के सहारे को एक बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे.
IND A vs AFG A live score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी छक्का, गेंद हो गई गुम
वैभव सूर्यवंशी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजों की चौके और छक्कों में खबर ले रहे हैं, इस बीच उन्हें लगातार जीवनदान भी मिल रहा है. इस ओवर में 2 चौके और 1 छ्क्का लगाया है,
IND A vs AFG A live score Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शानदार छक्का
वैभव सूर्यवंशी से अफगानिस्तान के खिलाफ पहला शानदार छक्का जड़ा है. अपने आक्रामक अंदाज़ से अलग वैभव इस ट्राई सीरीज में अपने परिचित अंदाज से थोड़े जुड़ा नजर आये हैं, हालांकि 50 ओवर के मैच के लिहाज से देखा जाये तो ये रणनीति कुछ हद तक सही भी नजर आती है.
IND A vs AFG A live score Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को मिला 2 जीवनदान
वैभव सूर्यवंशी को इस पारी में 2 बार जीवनदान मिल चुका है, अब देखना होगा की ये मौका वो किस हद तक भुना पाते हैं. 4 ओवर के खेल के बाद वैभव 14 रन बनाकर खेल रहे हैं और प्रियांश आर्य 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND A vs AFG A live score: वैभव सूर्यवंशी आउट या नॉटआउट? मैदान पर मचा बवाल
अंपायर्स ने युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बेहद करीबी फैसला सुनाया. दरअसल, अफगान गेंदबाज की गेंद पर पॉइंट फील्डर फरीदून ने बायीं तरफ लपकते हुए एक अविश्वसनीय और हैरतअंगेज कैच लपका. अफगानिस्तान की पूरी टीम जीत के जश्न में डूब गई और ऐसा लगा कि सूर्यवंशी की पारी का अंत हो गया है. मैदानी अंपायर्स ने इस करीबी कैच को पुख्ता करने के लिए तीसरे अंपायर (थर्ड अंपायर) का रुख किया.
थर्ड अंपायर ने जब अलग-अलग कैमरों के एंगल से रीप्ले को बार-बार फ्रेम-बाय-फ्रेम चेक किया, तो स्क्रीन पर दिखा कि कैच लेते समय गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू रहा था. काफी देर तक जांच करने के बाद थर्ड अंपायर ने वैभव सूर्यवंशी को 'नॉटआउट' करार दिया.
IND A vs AFG A live score: प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी मैदान पर
आज मैदान पर प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी उतरी है, दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज़ आज अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही प्रियांश ने चौका लगाया है. इस चौके की मदद से पहले ओवर में कुल 7 रन आये.
IND A vs AFG A live score Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें, भारत की पारी शुरू
मैदान पर अंपायर्स के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी उतर चुके हैं और इंडिया 'ए' की पारी की शुरुआत हो गई है. क्रीज पर भारत के 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी और उनके जोड़ीदार मोर्चा संभाल चुके हैं. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए आज का दिन बेहद बड़ा है, और हर किसी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं.
India a vs Afghanistan a Live Score Updates:अफगानिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
India a vs Afghanistan a Live Score: तिलक वर्मा की कप्तानी और टीम का कॉम्बिनेशन
कप्तान तिलक वर्मा के लिए भी यह मैच बतौर लीडर एक बड़ी परीक्षा होने वाला है. पिछले मैच की गलतियों से सबक लेते हुए भारतीय टीम आज अपनी गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में कुछ कड़े फैसले ले सकती है. अफगानिस्तान 'ए' की टीम उलटफेर करने में माहिर है, इसलिए भारतीय थिंक-टैंक को खेल के हर विभाग में अपना शत-प्रतिशत देना होगा. डाम्बुला की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम रहने वाली है
India a vs Afghanistan a Live Score Updates: पॉइंट्स टेबल का रोमांच और फाइनल का गणित
इस ट्राई-नेशन सीरीज की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो मेजबान श्रीलंका 'ए' की टीम तीन मैचों में दो जीत के साथ 4 पॉइंट्स लेकर और 0.494 के शानदार नेट रन रेट के साथ लगभग फाइनल में अपनी जगह पक्का कर चुकी है. ऐसे में फाइनल के दूसरे टिकट के लिए अब असली जंग भारत और अफगानिस्तान के बीच ही बची है.
india a vs Afghanistan a live score Vaibhav Suryavanshi: युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं नजरें
इस पूरे मुकाबले में क्रिकेट फैंस और सिलेक्टर्स की नजरें भारत के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहने वाली हैं. वनडे फॉर्मेट में अपनी नई संभलकर खेलने की शैली के कारण वैभव पिछले कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं. आज के इस नॉकआउट जैसे मैच में टीम को उनके स्वाभाविक आक्रामक खेल की जरूरत होगी.
india a vs Afghanistan a live score: इंडिया 'ए' के लिए करो या मरो की स्थिति
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में आज होने वाला मुकाबला इंडिया 'ए' के लिए इस ट्राई-नेशन सीरीज का सबसे महत्वपूर्ण मैच बन चुका है. श्रीलंका 'ए' के खिलाफ पिछले मैच में सुपर ओवर में मिली करीबी हार ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अब टीम के पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं बची है. अगर भारतीय टीम को फाइनल की रेस में बने रहना है, तो उन्हें आज हर हाल में अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ एक बड़ी और धमाकेदार जीत दर्ज करनी होगी.