विज्ञापन

यमुना और हिंडन किनारे चलेगा बुलडोजर, नोएडा अथॉरिटी ने अवैध घरों-फार्म हाउस को गिराने का दिया निर्देश

नोएडा अथॉरिटी ने अवैध निर्माणों को जल्दी गिराने के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों को अल्टीमेटम भी दिया है.

यमुना और हिंडन किनारे चलेगा बुलडोजर, नोएडा अथॉरिटी ने अवैध घरों-फार्म हाउस को गिराने का दिया निर्देश

यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है. प्राधिकरण अवैध निर्माण स्थलों को खाली करने का पहले ही चार दिन का अल्टीमेटम दे चुका है. नोएडा अथॉरिटी के सीईओ कृष्णा करुणेशन ने संबंधित अधिकारियों को 20 जून तक बड़े स्तर पर अभियान चलाकर सभी अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही चेतावनी दी है कि तय समयसीमा तक कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित सर्किल अधिकारियों को हटा दिया जाएगा.

यमुना और हिंडन नदी का डूब क्षेत्र प्राधिकरण का नोटिफाइड एरिया है. यहां किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण नहीं किया जा सकता. बावजूद इसके वर्षों से यहां अवैध फार्म हाउस, पक्के मकान, रिसॉर्टनुमा ढांचे और स्विमिंग पूल तक बना दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

चार दिन में तोड़ा जाए अवैध निर्माण

CEO ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि डूब क्षेत्र में बन रहे और पहले से बने अवैध निर्माणों को चार दिन के अंदर गिराया जाए. अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका नदी किनारे का है और यहां निर्माण अवैध है. बारिश के समय जलस्तर बढ़ जाता है और बाढ़ आ जाती है, जिस कारण डूब क्षेत्र के अवैध निर्माण डूब जाते हैं. इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों को रेस्क्यू करना पड़ता है.

यहां है सबसे ज्यादा अवैध निर्माण

यमुना नदी नोएडा के सेक्टर-94, 124, 125, 127, 128, 131, 133, 134, 135, 168 और 150 के आसपास से गुजरती है. वहीं, हिंडन नदी छिजारसी से प्रवेश कर सेक्टर-63ए, बेहलोलपुर, शहदरा, सुथियाना, गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-123, 118, 115, 143, 143ए, 148 और 150 होते हुए मोमनाथल के पास यमुना में मिलती है. इन दोनों नदियों के किनारे स्थित डूब क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध फार्म हाउस और पक्के निर्माण खड़े हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- हिंडन नदी के किनारे बसी 258 अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, गाजियाबाद DM रविंद्र कुमार ने दिए सख्त निर्देश

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र ठाकुर
Reporter
Narendra Thakur और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Authority CEO, Noida Illegal Building Demolition, Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com