- शिवसेना उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र
- बागी सांसदों ने पत्र में शिवसेना शिंदे गुट में विलय की मांग की है
- सांसदों ने शिवसेना यूबीटी गुट पर पार्टी के कांग्रेस में विलय कराने का आरोप लगाया है
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले शिवसेना यूबीटी के सभी 6 बागी सांसद. सासंदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र दिया है. सूत्रों ने बताया कि इस पत्र में सांसदों ने साफ लिखा है कि वो शिवसेना (शिंदे) गुट में अपना विलय कर रहे हैं. पत्र में सांसदों ने लिखा है कि यूबीटी के सीनियर नेता कांग्रेस में पार्टी का विलय कराना चाहते हैं. इसलिए हम पार्टी छोड़ रहे हैं.
चिट्ठी में क्या लिखा है
पत्र में लिखा गया है कि शिवसेना( UBT) विचारधारा से भटक गई है. बागी नेताओं ने लिखा है कि सीनियर नेता कांग्रेस में पार्टी का विलय कराना चाहते है. इसलिए हम पार्टी छोड़ रहे हैं. उन्होंने साथ ही ये भी लिखा कि हम 6 सांसद शिवसेना (शिंदे) ग्रुप मे विलय कर रहे हैं. पत्र में स्पीकर से कहा गया कि लोकसभा में सीट बदलकर शिव सेना (शिंदे) के साथ की जाए.
बागी सांसदों ने कैसे किया खेल, जानिए
16 जून को नागेश पाटिल अष्टिकार नांदेड़ से प्राइवेट जेट से देर रात 1:30 बजे से दिल्ली आए. 16 जून को ही संजय देशमुख और संजय जाधव अलग प्राइवेट जेट से नांदेड़ से दिल्ली पहुंचे. इसी दिन भाऊसाहब वाघचौरे हैदराबाद से प्राइवेट जेट से दिल्ली आए. संजय दीना पाटिल और विधायक प्रताप सरनायक 16 की रात को दिल्ली आए. 16 जून एकनाथ शिंदे मुंबई से जयपुर गए और वहां से सुबह 3 बजे दिल्ली पहुंचे. दूसरी तरफ ओमराजे निंबालकर पुणे से श्रीकांत शिंदे के साथ सुबह 4:30 बजे दिल्ली पहुंचे.
कब क्या हुआ ये भी जानिए
इन बागी सांसदों को नोएडा के होटल में रुकवाया गया था. 17 जून स्पीकर ओम बिरला से श्रीकांत शिंदे और ओम राजे निंबालकर ने सुबह 7 बजे मुलाकात की. सुबह 10:20 बजे ओमराजे निंबालकर के अलावा 5 सांसदो ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की. कल स्पीकर से मुलाकात के बाद प्राइवेट जेट से नागेश अष्टिकर चेन्नई गए वहां से तिरुपति दर्शन के लिए गए. भाऊसाहब वाघचूरे वाराणसी, संजय देशमुख और संजय जाधव अयोध्या, संजय दीना पाटिल मुंबई, ओमराजे निंबालकर पुणे गए.
सांसदों का आगे का क्या प्लान
यूबीटी(शिवसेना) के 6 बागी सांसद 20 जून को एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे. इसके बाद डिटेल जारी करेंगे कि कब उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की. बागी सांसद उस पत्र को जारी करेंगे कि जिसमें बताया जाएगा कि उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला क्यों किया.,
पढ़िए, उद्धव सेना की बैठक में तीन ही सांसद पहुंचे, भड़के संजय राउत बोले- गद्दार नहीं आएंगे
यह भी पढ़िए, लोकसभा और राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत के बेहद करीब एनडीए,समझिए क्या कहता है गणित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं