विज्ञापन

मुरादाबाद में  बुलडोजर से निकली उस्मान की बारात, दूल्हे ने उड़ाए सिगरेट के छल्ले, जमकर नाचे बाराती

मुरादाबाद में दूल्हे ने बुलडोजर पर बैठकर अपनी बारात निकाली, इस दौरान वह सिगरेट भी पीता हुआ नजर आया. बारातियों के साथ डीजे की धुन पर बुलडोजर ने भी डांस किया.

मुरादाबाद में  बुलडोजर से निकली उस्मान की बारात, दूल्हे ने उड़ाए सिगरेट के छल्ले, जमकर नाचे बाराती

मुरादाबाद में बुलडोजर वाली बारात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बुलडोजर पर बैठा है. वह कुछ वीडियो में सिगरेट के छल्ले उड़ाता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में बाराती बुलडोजर पर चढ़कर डांस करते नजर आ रहे हैं. यह पूरी बारात मुरादाबाद के थाना छजलैट इलाके के गांव उमरी कला की है. जहां एक नहीं कई बुलडोजर से बारात पहुंची, दर्जनों बारातिओं ने उन पर चढ़कर तेज म्यूजिक के बीच डांस और हुड़दंग करते दिखाई दे रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV
वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग बुलडोजर के अगले हिस्से और ऊंचे हिस्सों पर खड़े होकर नाचते नजर आ रहे हैं. लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे अनोखी बारात बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे खतरनाक और लापरवाही भरा तरीका बता रहे हैं. 

दूल्हे का नाम उस्मान बताया जा रहा 

वायरल वीडियो में दूल्हे का नाम उस्मान बताया जा रहा है. शादी समारोह के दौरान इन वीडियो को रिकॉर्ड किया गया और बाद में लोगों ने इन्हें अपने इंस्टाग्राम पेज और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गए.

सिगरेट पीता नजर आया दूल्हा.

सिगरेट पीता नजर आया दूल्हा.

ये भी पढ़ें- हिंडन नदी के किनारे बसी 258 अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, गाजियाबाद DM रविंद्र कुमार ने दिए सख्त निर्देश

लोग कर रहे चर्चा

वीडियो में डांस करते और बिना सुरक्षा के बैठे बाराती साफ नजर आ रहे हैं. इस तरह के स्टंट बड़े हादसे का कारण भी बन सकते हैं. ये वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं. हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर अभी तक पुलिस या प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में 15 एकड़ में बने अवैध मदरसे को किया गया ध्वस्त, बागपत में भी मस्जिद पर चला बुलडोजर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moradabad News, UP News, Up Latest News, Bulldozer Action, UP News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com