विज्ञापन

Video: डॉक्टर के घर में घुसा बदमाश, बहादुर लड़कियों ने पकड़कर सिखाया सबक, हो रही जमकर तारीफ  

UP Crime News: मुरादाबाद की बेटियों ने एक बदमाश को ऐसा सबक सिखाया कि कुछ देर के लिए उसकी जान आफत में फंस गई. बदमाश डॉक्टर के घर में घुसा था, लड़कियों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा दिया. देखिए, वायरल वीडियो

Video: डॉक्टर के घर में घुसा बदमाश, बहादुर लड़कियों ने पकड़कर सिखाया सबक, हो रही जमकर तारीफ  

Moradabad Bravery Girls Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से बेटियों की बहादुरी का वीडियो सामने आया है. हुआ यह कि एक बदमाश डॉक्टर के घर में घुस गया. उस समय घर में सिर्फ लड़कियां की मौजूद थी. बदमाश के घुसते ही लड़कियों ने उसे दबोच लिया और जमकर मारपीट कर दी. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स लड़कियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.   


जानकारी के अनुसार, यह मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र 21 मार्च 2026 को ईद के दिन का है. जहां, डॉ. सलमा नासिर पत्नी नासिर हुसैन के घर एक अज्ञात बदमाश दबे पांव घुस आया. घर में मौजूद लड़कियों ने घबराने, चीखने-चिल्लाने की बजाय हिम्मत दिखाई. युवतियों ने मिलकर बदमाश को पकड़ लिया. बदमाश ने युवतियों के चंगुल से छूटकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उसे मौका नहीं दिया. इस दौरान लड़कियां बदमाश को जमकर पीटती रहीं.

VIDEO: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां बोली- राजा लौट आया, इस संयोग को चमत्कार मान रहे परिजन

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज किया केस 

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश चुपके से घर में दाखिल होता है. उसके अंदर आते ही लड़कियां उसे पकड़ लेती हैं और उसके साथ मारपीट करती हैं. हालांकि, बाद में मौका मिलते ही बदमाश फरार हो जाता है. घटना के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो पर  संज्ञान लेते हुए अज्ञात बदमाश पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा. 

IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर पिता, ताऊ और भाभी ने बयां किया दर्द, पढ़ें किसने क्या कहा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moradabad News, Moradabad Crime News, UP Crime News, Uttar Pardesh News,  uttar Pardesh Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com