विज्ञापन

IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर पिता, ताऊ और भाभी ने बयां किया दर्द, पढ़ें किसने क्या कहा?

Rinku Singh Rahi: IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर उनके पिता सौदान सिंह राही, ताऊ और भाभी ने अपना दर्द बंया किया है. पिता ने कहा कि बेटे को ईमानदारी से काम नहीं करने दिया गया. जानिए, अन्य परिजनों ने क्या कहा.

IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर पिता, ताऊ और भाभी ने बयां किया दर्द,  पढ़ें किसने क्या कहा?
IAS Rinku Singh Rahi: आईएएस रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई.

IAS Rinku Singh Rahi: यूपी कैडर के 2022 बैच के IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे की चर्चा जोरों पर हैं. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजकर अपनी स्थिति से अवगत कराया और न्याय की मांग की. उनके इस्तीफे पर परिवार के लोगों ने अपना दर्द  बयां किया. IAS रिंकू सिंह राही के पिता सौदान सिंह राही ने बेटे के इस्तीफे को लेकर कहा- “मेरा बेटा हमेशा ईमानदारी से काम करता रहा, लेकिन उसे काम ही नहीं दिया गया. सिस्टम ने उसे मजबूर कर दिया, ये इस्तीफा ही नहीं, उसका दर्द है.”

जो सच्चाई के साथ काम करते हैं, उनके साथ यही होता है  

IAS रिंकू सिंह राही के बडे पिता (ताऊ) रघुवीर सिंह राही ने कहा- “जो अधिकारी सच्चाई के साथ काम करता है, उसे ही परेशान किया जाता है. भतीजे रिंकू के साथ भी वही हुआ है. उसका इस्तीफा पूरे सिस्टम पर सवाल है.” वहीं, IAS अफसर की भाभी नीलम राही ने कहा- “वो हमेशा लोगों की सेवा करना चाहता था. लेकिन जब मौका ही नहीं मिला तो उसने इस्तीफा देने का फैसला लिया. परिवार पूरी ताकत से उसके साथ खड़ा है.”

IAS रिंकू सिंह राही ने इस्तीफे में क्या कहा?

दरसअल, IAS रिंकू सिंह राही के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने इस्तीफे में आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से कोई पोस्टिंग नहीं दी जा रही थी,  न ही कोई जिम्मेदारी दी जा रही थी. SDM रहते कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन कर दिया गया. उन्होंने कहा कि वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं दिया गया. रिंकू सिंह राही ने अपने पत्र में “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर सिस्टम” चलने का भी आरोप लगाया.  

IAS अधिकारियों की पोस्टिंग और प्रमोशन का क्या है नियम? जिसका हवाला देकर IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा

IAS रिंकू सिंह राही के पिता चलाते थे आटा चक्की 

IAS रिंकू सिंह राही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उनका हाथरस और अलीगढ़ जिले से गहरा संबंध रहा है. उनका जन्म हाथरस में हुआ और यहीं उनका बचपन बीता. वे बेहद साधारण परिवार  से आते हैं, उनके पिता सौदान सिंह राही एक आटा चक्की चलाते थे. अलीगढ़ IAS रिंकू सिंह राही की शिक्षा और संघर्ष की धरती रही है. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज ZHCET से बीटेक की पढ़ाई की है. साल 2004 में PCS की परीक्षा पास कर वे जिला समाज कल्याण अधिकारी बने. इसके बाद 2022 में वे दिव्यांग कोटे से IAS बने.

UP: IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, वकीलों के सामने उठक-बैठक कर चर्चा में आए थे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com